परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम को छात्र के पर्स से मिली आपत्तिजनक पर्ची, मच गया हड़कंप

काशीपुर के डिग्री कॉलेज का मामला, पर्ची में आपत्तिजनक बात

देहरादून, 21 मई। उत्तराखंड के काशीपुर में एक डिग्री कॉलेज की परीक्षा के दौरान चेकिंग करने पहुंची फ्लाइंग स्क्वायड टीम को तलाशी के दौरान एक छात्र की जेब से आपत्तिजनक पर्ची मिलने से कॉलेज में हड़कंप मच गया। पर्ची में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणी की गई है। महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा मामले में एक तहरीर पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस छात्र को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

During the examination, the Flying Squad team got the objectionable slip from the students purse, there was a stir

पर्ची में अंग्रेजी में आपत्तिजनक भाषा लिखी हुई थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने छात्र-छात्राओं की तलाशी की। इसी बीच बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र मुशाहिद अली की जेब से टीम को एक आपत्तिजनक पर्ची मिली। छात्र की जेब में पर्स से ये पर्ची बरामद की है। पर्ची में अंग्रेजी में आपत्तिजनक भाषा लिखी हुई थी। मामले में प्राचार्य के द्वारा एक तहरीर थाना पुलिस को दी है। मामले में पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दावा है ​कि छात्र के पास से जो पर्ची मिली उसमें दो समुदायों का जिक्र करते हुए देश के पीएम के बारे में जिक्र है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और इंटिलिजेंस भी सक्रिय हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+