Uniform Civil Code का मसौदा तैयार, राज्य सरकार को जल्द सौंपा जाएगा ड्राफ्ट और रिपोर्ट

यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई ने कहा कि उत्तराखंड के प्रस्तावित समान नागरिक संहिता का मसौदा पूरा हो गया है। ड्राफ्ट के साथ विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट मुद्रित की जाएगी।

Uniform Civil Code उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में एक ओर कदम बढ़ाया जा रहा है। उत्तराखंड के प्रस्तावित समान नागरिक संहिता का मसौदा अब पूरा हो गया है। ड्राफ्ट के साथ विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट भी जल्द सरकार को सौंपा जाएगा।

drafting of the proposed Uniform Civil Code of Uttarakhand is complete submitted to the Government

यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि उत्तराखंड के प्रस्तावित समान नागरिक संहिता का मसौदा अब पूरा हो गया है। ड्राफ्ट के साथ विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट मुद्रित की जाएगी और उत्तराखंड सरकार को सौंपी जाएगी।

उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है। जो कि यूनिफाॅर्म सिविल कोड लागू करेगा। राज्य सरकार इस दिशा में एक ओर कदम आगे बढ़ाने जा रही है। विधानसभा चुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल मार्च के महीने में राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था। जिसके बाद चुनाव जीतते ही सीएम धामी ने पहली कैबिनेट की मीटिंग में यूसीसी पर कमेटी बनाने का ऐलान किया। 28 मई 2022 को ड्राफ्ट कमेटी के सदस्यों की घोषणा की गई। कमेटी में अध्‍यक्ष सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई और चार अन्‍य सदस्‍यों में दिल्‍ली हाईकोर्ट के सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश प्रमोद कोहली, राज्‍य के पूर्व मुख्‍य सचिव शत्रुघ्‍न सिंह के अलावा टैक्स पेयर एसोसिएशन के मनु गौर और शिक्षाविद सुरेखा डंगवाल शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+