DIWALI 2025: बदरीनाथ और केदारनाथ में आज से चार दिनों तक चलेगा दीपोत्सव, 12 क्विंटल फूलों से सजे मंदिर
DIWALI 2025: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में आज दीपाेत्सव का आयोजन होगा। दिवाली को लेकर धामों में विशेष सजावट और तैयारियां की गई हैं। दीपाेत्सव के लिए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम काे 12-12 क्विंटल फूलाें से सजाया गया है।
दाेनाें धाम में बदरी-केदार मंदिर समिति, तीर्थपुराेहित और डिमरी धार्मिक पंचायत के लाेग संयुक्त रूप से दीपाेत्सव का आयाेजन कर रहे हैं। इस माैके पर मंदिर परिसर में चाराें तरफ दीप जलाए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट भैैयादूज पर्व पर शीतकाल के लिए बंंद किए जाएंगे। उससे पहले धाम को दीपोत्सव के लिए सजाया गया है।

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दीपाेत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दाेनाें धाम में तीर्थ पुरोहित और हकहकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि दाेनाें धाम में चार दिवसीय दीपोत्सव 20 से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। बताया कि मंदिर परिसर एवं मार्गों को दीपों से सजाया जाएगा।
दीपाेत्सव और कपाट बंद हाेने के लिए केदारनाथ धाम काे 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को परंपरानुसार भैयादूज के पर्व पर बंद किए जाएंगे। बदरीनाथके कपाट 25 नवंबर को बंद होने हैं। श्रद्धालुओं में भी दीपोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
बदरीनाथ मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है साथ ही गुलाब व अन्य फूलों से आकर्षक आकृतियां उकेरी गई हैं। बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी तीर्थ पुरोहितों व हक हकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव मनाएगी। डिमरी केंद्रीय पंचायत, मेहता, भंडारी, कमदी हकहकूकधारियों के साथ दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी दिवाली के लिए विशेष तरीके से सजावट की गई है। मंदिर को फूलों से सजाया गया है, जबकि मंदिर परिसर में दीयों से विशेष आकृतियां बनाई गई हैं। गंगोत्री के कपाट 22 अक्टूबर को अन्नकूट और यमुनोत्री के कपाट भैया दूज पर 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications