DIWALI 2022: काफिला रोक मिट्टी के दीए खरीदने पहुंचे सीएम धामी, वोकल फॉर लोकल का दिया संदेश
CM ने बाजार में हाथ से बने मिट्टी के दीयों की खरीददारी की
DIWALI 2022 PUSHKAR SINGH DHAMI काशीपुर से खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा मुख्य बाजार में काफिला रुकवा कर हाथ से बने मिट्टी के दीयों की खरीददारी की। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप वोकल फॉर लोकल के महाअभियान को बढ़ावा देता छोटा सा सहयोग बताया, मिट्टी से बने दीयों एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना एक कुम्हार के घर को आर्थिक रूप से मजबूत करता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से इस दिवाली को ज्यादा से ज्यादा स्थानीय उत्पादों को खरीदे जाने का आग्रह किया।

5 प्रतिशत स्थानीय उत्पाद खरीदने पर खर्च करें:PM
बता दें कि प्रधानमंत्री ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान माणा गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किये गये स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि माताओं व बहनों ने बहुत अच्छा काम किया है। पैकेजिंग वगैरह में मन प्रसन्न हो गया। प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल का जिक्र करते हुए देशवासियों से आग्रह किया कि जहां भी जाएं एक संकल्प करें कि यात्रा पर जितना भी खर्च करते हैं उसका कम से कम 5 प्रतिशत वहां के स्थानीय उत्पाद खरीदने पर खर्च करें। इन सारे क्षेत्रों में इतनी रोजी रोटी मिल जायेगी। आप कल्पना भी नही कर सकते। इसी संदेश को देने के लिए सीएम धामी ने भी मिट्टी के दीए खरीदे।












Click it and Unblock the Notifications