Dehradun news: मां ने डाटा तो कलयुगी बेटे ने गला दबाकर जान ली

देहरादून से एक एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कलयुगी बेटे में अपनी मां की हत्या कर डाली। पुलिस के अनुसार युवक एमएससी पास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। गत रात्रि को उसके पिता आईएमए में ड्यूटी करने गए थे।

इसी दौरान युवक की मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने गुस्से में आकर अपनी मां की गला दबा कर हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Dehradun

थाना प्रेमनगर से मिली जानकारी के मुताबिक आज 27 जनवरी की प्रातः समय लगभग 06ः25 बजे थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि स्पेशल विंग प्रेम नगर निवासी माधो सिंह पुत्र दिलीप सिंह मूल निवासी ग्राम कलाल पोस्ट ऑफिस चम्पावत के छोटे पुत्र अजय ने अपनी माता चंद्रा देवी उम्र 52 वर्ष की गला घोटकर हत्या कर दी है। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतका चंद्रा देवी का शव घर के अन्दर पडा हुआ था। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका के पति माधो सिंह वर्तमान में डीएससी आर्मी में आईएमए में तैनात हैं। कल रात्री ड्यूटी हेतु आईएमए गये थे। मृतका का बड़ा पुत्र मोहित बिष्ट भी आर्मी में है जो वर्तमान में बड़ोदरा गुजरात में पोस्टेड है। रात्रि में उनके छोटे पुत्र अजय की किसी बात पर अपनी माँ से बहस हो गई थी जिस पर उसके द्वारा गला घोटकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस द्वारा मौके से आरोपी अजय को हिरासत में लिया गया। जिसके द्वारा अपनी मां की हत्या किया जाना स्वीकार किया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतका के पति माधो सिंह की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त अजय को गिरफ्तार किया गया है। जिसे समय से न्यायालय पेश किया गया। मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त अजय से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसे अल्सरेटिव कोलाइटिस (अल्सर) की बीमारी है। जिसके बारे में उसके द्वारा इंटरनेट पर सर्च किया तो उसे जानकारी मिली कि यह बीमारी स्लो प्वाइजन देने से होती है। जिस पर उसे शक हुआ कि उसकी मां उसे खाने में स्लो प्वाइजन दे रही है, इसी बात को लेकर कल रात में करीब 10-11 बजे के बीच उसकी अपनी मां से बहस हुई तथा बहस के दौरान ही आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी मां का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। आरोपी अजय ने एमएससी की है तथा वर्तमान में वह बैंकिंग की तैयारी कर रहा था एवं मानसिक रूप से कुंठित भी था।

ये भी पढ़े- Republic day: हर्ष फायरिंग में पीसीएस अधिकारी को लगी गोली, ध्वजारोहण के बाद ले जाना पड़ा अस्पताल, हुआ ये एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+