Uttarkashi में धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास ने सनातन हिंदू एकता पद यात्रा से पहले लिया यमुना का आशीर्वाद
Dhirendra Shastri Kumar Vishwas uttarkashi news प्रसिद्ध कथा वाचक बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री और कुमार विश्वास उत्तराखंड दोरे पर उत्तरकाशी पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से गंगनानी गए और वहां उन्होंने मां यमुना के तट पर विशेष पूजा अर्चना की। उसके बाद मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में यमुना के दर्शन किए और विशेष पूजा अर्चना की।
बागेश्वर धाम सरकार महाराज धीरेंद्र शास्त्री व भारतीय हिन्दी कवि कुमार विश्वास अपनी निजी यात्रा से उत्तरकाशी जिले की यमुना घाटी के त्रिवेणी संगम गंगनानी बड़कोट में पहुंचे। गंगनानी पहुचने पर पुरोहित समाज सहित जन प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत अभिनन्दन कर मा यमुना के दर्शन कराए।

उन्होंने यमुना मंदिर में मां यमुना के दर्शन कर पूजा अर्चना की और मां यमुना से देश दुनिया की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। गंगनानी में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई और कड़ी सुरक्षा के बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और कुमार विश्वास ने गंगगानी में पूजा अर्चना की।
इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव पहुंचे और मां यमुना की आरती पूजा अर्चना कर दर्शन किए। उन्होंने कहा कि वह हिंदू राष्ट्र अलख जगाने और सनातन यात्रा की सफलता के लिए श्रीगणेश कर मां यमुना और गंगा का आशीर्वाद लेने आए हैं। इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि जिस तरह से मां यमुना और गंगा की धारा उत्तराखंड से स्वच्छ बह रही है, उसी तरह से दिल्ली समेत बड़े नगरों में मां यमुना की धारा स्वच्छ बहे।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पद यात्रा से ठीक पूर्व हमनें पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह अविरल और स्वच्छ इस जगह पर है, दिल्ली में क्या हाल हैं। उन्होंने कहा कि सनातन हिंदू एकता पद यात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक है। पद यात्रा से पूर्व हमने संकल्प लिया है।
मां यमुना के इस स्वरुप को देशभर में ही इसी तरह स्वच्छ रखना होगा। गांव गांव घर घर जाकर सनातन को लेकर लोगों को जगाने का काम करेंगे। दिल्ली से वृदांवन तक पद यात्रा की जाएगी। गंगनानी से यात्रा की शुरुआत के बाद वह देहरादून स्थित मुख्यमंत्री धामी ने मिलने उनके शासकीय आवास पहुंचे। जहां सीएम धामी ने उनका और कवि कुमार विश्वास का स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications