Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Viral Video: तेज रफ्तार बाइक चालक ने महिला को मारी टक्कर, हवा में उछलने के बाद घसीटती रही बाइक

वायरल वीडियो-तेज रफ्तार बाइक चालक ने महिला को मारी टक्कर, हवा में उछलने के बाद घसीटती रही बाइक

देहरादून, 30 सितंबर। देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि महिला काफी देर तक बाइक के साथ घसीटती रही। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस को मामले की तहरीर मिल गई है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी अब भी फरार है।

dehradun viral video speeding bike driver hit the woman dragging after jumping in the air

घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून में गुरुतेग बहादुर रोड पर एक महिला दुकान से दूध लेकर घर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई, जबकि बाइक चालक फरार हो गया। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।

जो पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। रेनू नाम की महिला दूध लेकर अपने घर की तरफ जा रही थी। इस बीच तेजी दो बाइक आई। पहली तेजी से आगे बढ़ गई जबकि दूसरे बाइक चालक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद हवा में उछली और जमीन पर गिरी। महिला काफी देर तक घसीटती चली गई। इसके बाद जमीन पर गिरी तो लोगों ने महिला को उठाया।जब तक स्थानीय लोग एकत्र हुए तब तक बाइक चालक फरार हो गया। महिला के हाथ पर चोट आई है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बाइक चालक का तलाश रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+