धामी सरकार ने स्मार्ट सिटी के कामों में हीलाहवाली पर उठाया ये बड़ा कदम,BJP विधायक दे चुके हैं धरने की चेतावनी

स्मार्ट सिटी के कामों में हीलाहवाली पर सीएम सख्त, उठाए कदम

देहरादून, 14 सितंबर। स्मार्ट सिटी के कामों में हीलाहवाली पर पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। सरकार ने एक और कंपनी ब्रिज एंड रूफ से काम छीन लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुमोदन के बाद शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से बैठक कर स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका ने इसका आदेश जारी किया। इससे पहले सरकार एचएससीएल कंपनी को भी हटा चुकी है। स्मार्ट सिटी के कामों की धीमी रफ्तार को लेकर बीजेपी के ही राजपुर से विधायक खजान दास नाराजगी जता चुके हैं। तना ही नहीं अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देने की चेतावनी भी दे चुके हैं। जिसके बाद हाईकमान भी इस मामले में रिपोर्ट तलब कर चुका है।

dehradun pushkar singh Dhami government step carelessness works smart city bjp MLA warning dharna

सीवरेज और ड्रेनेज का काम पेयजल एवं सिंचाई विभाग, स्मार्ट रोड परियोजना में पीडब्ल्यूडी को नामित

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ब्रिज एंड रूफ कंपनी के स्तर से स्मार्ट रोड और ड्रेनेज कार्य में लेट लतीफी की जा रही थी। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। मंगलवार को जिलाधिकारी देहरादून व सीईओ स्मार्ट सिटी सोनिका के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने कंपनी से काम वापस लेने का आदेश जारी किया। सीवरेज और ड्रेनेज का काम अब पेयजल एवं सिंचाई विभाग करेगा जबकि स्मार्ट रोड परियोजना में पीडब्ल्यूडी को नामित किया है। उन्होंने जल्द ही यह काम शुरू करने के निर्देश दिए। उधर करीब 53 करोड़ के चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट का काम तय समय पर शुरू नहीं कर पाने वाली कंपनी से काम वापस लेने का निर्णय कुछ समय पूर्व लिया गया था।

2019 में काम शुरू, 2023 तक पूरा किया जाना है

राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद पर निर्माणदायी संस्थाएं ब्रेक लगा रही हैं। राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 2019 में काम शुरू हुआ। यह काम जून 2022 में पूरा किया जाना था। कोरोनाकाल के चलते स्मार्ट सिटी के काम रोक दिए गए। अब इसे 2023 तक पूरा किया जाना है। लेकिन फिलहाल शहर में गड्ढे और अस्त व्यस्त सड़कें ही नजर आ रही हैं। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के अल्टीमेटम के बाद सीईओ और देहरादून की जिलाधकारी सोनिका ने ऐतिहासिक पलटन बाजार का सौंदर्यीकरण करने के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। पलटन बाजार के सौंदर्यीकरण को लेकर सबसे ज्यादा समस्या आ रही है। इसी के चलते कार्यकारी संस्था हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को हटाया जा चुका है।

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने का अल्टीमेटम

उधर स्मार्ट सिटी के कामों से नाराज भाजपा के विधायक खजान दास अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने का अल्टीमेटम दे चुके हैं। स्मार्ट सिटी के कामों की धीमी रफ्तार को लेकर बीजेपी के ही राजपुर से विधायक खजान दास नाराजगी जता चुके हैं। बीजेपी विधायक खजान दास का कहना है कि उनके द्वारा कई बार पत्राचार करने, अधिकारियों से बात करने और सरकार को अवगत कराने के बाद भी स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी नहीं आ रही है। जिसकी वजह से शहर के लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उनके पास अब धरने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। बीजेपी विधायक ने 15 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि अगर इस दौरान शहर में स्मार्ट सिटी के कार्य पूरे नही होते हैं और जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो फिर वो घंटाघर पर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+