धामी कैबिनेट के फैसले : बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान और गंगा गाय योजना समेत कुल 4 मामलों में लिए ये निर्णय

Dhami Cabinet Decisions: उत्तराखंड की धामी मंत्रिमंडल की आज बुधवार 18 जून को अहम बैठक आयोजित हुई। जिसमें कैबिनेट ने चार महत्वपूर्ण मामलों पर मुहर लगाई। डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट बैठक के निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए बताया।

कैबिनेट ने बद्रीनाथ धाम में स्थित आईएसबीटी वॉल्स पर में मास्टर प्लान के अंतर्गत में म्यूरल आर्ट वार्क करने को मंजूरी दी है। साथ ही गंगा गाय योजना का लाभ अब सामान्य वर्ग को भी मिलेगा। पशुधन प्रसार अधिकारियों के प्रशिक्षण अवधि को दो साल से घटाकर एक साल की गई है।

dehradun pushkar Dhami Cabinet Decisions four cases badrinath Master Plan Ganga Cow Scheme

कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय-

  • सहकारिता विभाग में उप निबंधक ऑडिट के 1 निसंवर्गीय पद को कैबिनेट ने दी मंजूरी।
  • सहकारिता विभाग में उप निबंधक ऑडिट लेवल 11 के पद को 5 साल के लिए सृजन किया गया है। जिसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी है। यह एक निसंवर्गीय पद है।
  • बद्रीनाथ धाम में स्थित आईएसबीटी वॉल्स पर में मास्टर प्लान के अंतर्गत में म्यूरल आर्ट वार्क किया जाएगा, जिसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान की है।
  • पशुपालन विभाग की योजना जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति के लाभार्थियों को पशुपालन के लिए 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है, और डेयरी विकास की गंगा गाय योजना के विलय को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की है। अब इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग के लोगों को भी दिया जाएगा।
  • पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारियों के चयन के बाद इन्हें 2 साल तक का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण की अवधि को 2 साल से घटाकर 1 वर्ष किए जाने के निर्णय को कैबिनेट ने दी अपनी मंजूरी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+