Dehradun news: जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवकों की कार हादसे का शिकार, तेज रफ्तार से पलटी कार, दो की मौत

Dehradun news देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक भीषण हादसा हो गया। जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवकों की कार पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार से दौड़ र​ही थी। अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ये हादसा हो गया।

 Dehradun news Youth returning after celebrating birthday party car accident high speed, two killed

देहरादून के बुल्लावाला-डोईवाला मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। बताया गया कि कार में बैठे लोग देर रात बुल्लावाला में एक जन्मदिन समारोह में आए हुए थे। जो कि कार से डोईवाला की तरफ आ रहे थे।

बुल्लावाला पुल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों की मदद से निकलकर जोलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया। घटना में यश और ऋषभ निवासी भारुवाला की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया गया है कि देहरादून के सेलाकुंई से कुछ लोग बुल्लावाला अपने परिचित जितेंद्र नाम के व्यक्ति का जन्मदिन मनाने आए हुए थे। बर्थ डे पार्टी मनाने के बाद देर रात होंडा कार से सभी वापस लौट रहे थे। इसी बीच डोईवाला में सुसावा पुल के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज रफ्तार होने की वजह से कार दो से तीन बार पलटी। जिससे आगे सीट पर बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना रात दो बजे की बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+