Dehradun news video: शाम होते ही राम मय हो रहा घंटाघर, भजनों की धुन पर जमकर थिरक रहे युवा
Dehradun news video: देहरादून के दिल कहे जाने वाले घंटाघर पर इन दिनों शाम होते ही पूरा इलाका राम मय नजर आ रहा है। रंग बिरंगी लाइटें और राम के चित्र से घंटाघर जगमगा रहा है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें राम धुन पर युवा थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही घंटाघर का पूरा इलाका राम मय नजर आ रहा है।

22 जनवरी को लेकर पूरा देश राम मय नजर आने लगा है। हर कोई 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब भगवान राम की अपने भव्य मंदिर में प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए हर जगह सजाया जा रहा है। पूरा देश इसे दिवाली के रूप में मनाने को तैयार है।
उत्तराखंड के भी सभी प्रमुख मंदिर और खास जगहों को सजाया जा रहा है। जिसको राम की थीम पर ही सजाया जा रहा है। देहरादून का दिल कहे जाने वाले घंटाघर भी राम की थीम पर जगमगा रहा है। शाम होते ही यहां भगवान राम की अलग अलग तस्वीर घंटाघर पर चित्रित की जा रही है।
इसके पास राम धुन और भजन सुनाई दे रहे हैं। जिससे शाम होते ही पूरा वातावरण राम मय हो जा रहा है। इस बीच घंटाघर का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवा राम भजनों पर थिरक रहे हैं। सामने स्क्रिन पर राम के भजन बजाए जा रहे हैं और युवा घंटाघर के पास जमकर थिरक रहे हैं। ये देखकर हर कोई आनंद ले रहा है।
देहरादून घंटाघर pic.twitter.com/OySwN4PA03
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) January 17, 2024












Click it and Unblock the Notifications