Dehradun News: हिंदू बनकर रह रहे बांग्लादेशी ममून के मामले में अवैध धर्मांतरण का चौंकाने वाला खुलासा, जानिए
Dehradun News: देहरादून में हिंदू बनकर रह रहे बांग्लादेशी ममून हसन के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अब इस प्रकरण में अवैध धर्मांतरण का भी खुलासा किया है। बांग्लादेशी मामून को 21 नवंबर को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
मामून पर हिंदू महिला का धर्मांतरण करने का भी आरोप लगा है। हिंदू महिला के मुस्लिम नाम से बने बांग्लादेशी दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे हैं। आरोपी ने बांग्लादेश में अपनी हिंदू प्रेमिका को फरजाना अख्तर बनाकर उससे निकाह किया था। उसके बाद निकाह कर अवैध रूप से भारत आया था।

भारतीय नागरिक के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत मे अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी के प्रकरण में दून पुलिस द्वारा लगातार बांग्लादेश में संबंधित एजेंसी से संपर्क कर पूरे प्रकरण से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।
जांच के दौरान पुलिस को संपूर्ण प्रकरण से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं, जिसमे सह अभियुक्ता रीना चौहान के धर्म बदलकर बनाये गए फर्जी बांग्लादेशी प्रमाण पत्र पुलिस के हाथ लगे, जिसमें अभियुक्त द्वारा रीना चौहान को फरजाना अख्तर बनाकर उससे बांग्लादेश में निकाह किया गया था। पूरे मामले में धर्मांतरण का प्रकरण सामने आने पर पुलिस द्वारा हर पहलू से अभियोग की विस्तृत जांच की जा रही है।
उत्तराखण्ड में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक मामून को गिरफ्तार किया था। जो कि फर्जी नाम पता, आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य पहचान पत्रों को बनाकर दून में अवैध रूप से रह रहा था। बांग्लादेशी नागरिक के फर्जी पहचान पत्र बनवाकर पत्नी के रूप में रह रही त्यूनी निवासी महिला को भी गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि फेसबुक के माध्यम से बाग्ंलादेशी नागरिक त्यूनी निवासी महिला के सम्पर्क में आया था। आरोपी महिला से मिलने तीन बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। वर्ष 2022 में अभियुक्त व अभियुक्ता अवैध तरीके से बांग्लादेश बार्डर क्रास करके गये थे और 2022 में ही अवैध तरीके से दोबारा बांग्लादेश से बार्डर क्रास भारत वापस आए।
अभियुक्त वर्तमान में देहरादून के क्लब में सचिन चौहान के फर्जी पहचान पत्र के आधार पर बाउंसर का काम करता है। अभियुक्ता द्वारा कुछ लोगों से मिलकर अपने पूर्व पति के नाम पर अभियुक्त (बांग्लादेशी नागरिक) के सभी फर्जी प्रमाण पत्र बनवाये गये थे। फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले कुछ लोग पुलिस के रडार पर हैंं। आपरेशन कालनेमि के तहत कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से जनपद में निवास कर रहे 16 बांग्लादेशी नागरिको के विरूद्ध अब तक पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।
अभियुक्ता रीना द्वारा बताया गया कि वह वर्तमान में ममून हसन के साथ अलकनंदा इन्क्लेव नेहरू कालोनी में किराये पर रह रही है व उसके द्वारा ममून हसन के भारत के फर्जी प्रमाण पत्र अपने पूर्व पति सचिन चौहान के नाम पर बनाये गये हैं तथा वर्तमान में वह ममून हसन (सचिन चौहान) के साथ पति पत्नी के रूप में रह रहे हैं। फर्जी पहचान पत्र बनवाने में अभियुक्त व अभियुक्ता की सहायता करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं। जिनके विरूद्ध भी पुलिस सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications