Dehradun news: राघवी बिष्ट का भारतीय महिला क्रिकेट टीम-ए में चयन,ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला

उत्तराखंड की एक और बेटी क्रिकेट में भारतीय टीम का हिस्सा बनने जा रही हैं। देहरादून नेहरू कॉलोनी निवासी राघवी बिष्ट का भारतीय क्रिकेट महिला टीम-ए में चयन हुआ है।

राघवी बिष्ट सात अगस्त से ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ टी-20 वन डे मुकाबले में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कई दिग्गजों ने राघवी बिष्ट के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी है।

dehradun news Raghavi Bisht selection Indian Women Cricket Team A match Australia CM Harish Rawat

कई डोमेस्टिक और नेशनल टूर्नामेंट खेले हैं, जिनमें उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है और इसी के चलते उनका इंडियन वूमेन क्रिकेट टीम-ए में सिलेक्शन हुआ है। राघवी बिष्ट सलामी बल्लेबाजी करती हैं और ऑफ स्पिनर गेंदबाजी करती हैं।

उत्तराखंड की राघवी बिष्ट का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह क्रिकेट मैच खेलने जा रही हैं।राघवी बिष्ट का परिवार नेहरू कॉलोनी निर्माण विहार में रहता है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी राघवी बिष्ट को शुभकामनाएं देने पहुंचे।

उन्होंने राघवी बिष्ट और उनके परिवार से मिलकर राघवी को बधाई दी. इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां कमाल कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया ए- इंडिया-ए टीम के बीच 7 अगस्त से क्रिकेट प्रतियोगिता होगी और चयनकर्ताओं ने 18 सदस्यीय टीम का चयन किया है।

राघवी बिष्ट सलामी बल्लेबाजी करती हैं और ऑफ स्पिनर गेंदबाजी करती हैं। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उत्तराखंड की बेटी राघवी बिष्ट का अंतर्राष्ट्रीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम-ए में चयन हुआ है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह क्रिकेट मैच खेलने जा रही हैं। मैंने उनके देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी एवं उनके परिजनों को भी सम्मानित किया। बेटी राघवी को मेरा ढेर सारा आशीर्वाद, बेटा आप यूं ही उत्तराखंड का नाम देश और दुनिया में रोशन करती रहो ऐसी मेरी कामना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+