Dehradun news:गोलीकांड को लेकर जारी है विरोध प्रदर्शन, आरोपियों की अवैध संपत्ति पर चलेगा धामी का बुलडोजर

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए गोलीकांड को लेकर लोगों को गुस्सा अब भी सड़कों पर नजर आ रहा है। गुरुवार को भी राजधानी में स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधायक रायपुर ने मृतक रवि बडोला उर्फ दीपक बडोला के परिजनों से मुलाकात कर कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने का दिया आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन संतुष्ट नजर आए।

dehradun news Protests shooting case pushkar Dhami bulldozer will run illegal property of accused

मूल निवास व भू कानून समन्वय संघर्ष समिति की अपील पर सीमित इलाके में दो घंटे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बाकी जगह बेअसर रहा। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा देने को लेकर डोभाल चौक में प्रदर्शन किया और यातायात को बाधित करने का प्रयास किया।

पुलिस ने मौके से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। सीएम धामी के निर्देश पर रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ व एसएसपी अजय सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हरसम्भव अभियुक्तों को सजा दिलाने का भरोसा दिया।

मृतक रवि बडोला की पत्नी उर्वी ने कहा कि हत्याकांड का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके। सीएम को सम्बोधित ज्ञापन में दोषियों को कड़ी समेत कई मांगे की गई। इसके अलावा, विधायक रायपुर गोलीकांड में घायल सुभाष क्षेत्री व मनोज नेगी को देखने अस्पताल भी गए।

विधायक के साथ मौजूद एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति को गैंगस्टर एक्ट में सीज किया जायेगा।

अभियुक्तों की सम्पत्ति अवैध पाये जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि उक्त केस की कोर्ट में मजबूत पैरवी सुनिश्चित करते हुए घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जायेगी।

इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के अवैध कारोबार में जो भी व्यक्ति उनके साथ संलिप्त पाये जायेंगे उन सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। मृतक दीपक बडोला के परिजनों से मुलाकात के दौरान परिजनों द्वारा बताया गया कि हमने कभी मृतक व घायलों के लिए कोई मुआवजा की मांग नहीं की गई थी कुछ व्यक्तियों द्वारा अपना उद्देश्य पूर्ति के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+