Dehradun news: कांवड़ियों के भंडारे की चल रही थी तैयारी, अचानक जंगल से निकलकर आए दो हाथी, फिर मचाया तांडव

देहरादून के डोईवाला इलाके में मनि माई मंदिर के पास कांवड़ियों के लिए चल रहे भंडारे में अचानक हाथी आ गए।​ जिससे अफरा तफरी मच गई। हाथियों ने मौके पर जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि हाथियों ने करीब एक घंटे इलाके में तांडव मचाया। एक हाथी ने ट्राली को भी पलट दिया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को 108 की मदद से डोईवाला अस्पताल पहुंचाया। डोईवाला सभासद मनीष धीमान ने बताया कि लगभग 1 घंटे तक हाथियों ने उत्पात मचाया। सोशल मीडिया में हाथियों के आतंक के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

Dehradun news Preparations going feast Kanwariyas suddenly two elephants came out forest ruckus

देहरादून और हरिद्वार में राजाजी नेशनल पार्क से लगे इलाकों में आए दिन जंगली जानवरों के आतंक की खबरें मिलती रहती है। मनीमाई मंदिर पर भंडारे की तैयारी चल ही रही थी कि तभी दो हाथियों ने जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान एक व्यक्ति को भी घायल कर दिया और भंडारे के लिए खड़े ट्रैक्टर को भी हाथी ने पलट दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के मनि माई मंदिर के पास भंडारे की तैयारी चल रही थी, तभी वहां अचानक जंगल से निकलकर दो हाथी आ गए। दोनों हाथियों ने वहां जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने एक व्यक्ति को पटककर गड्ढे में भी डाल दिया। हाथियों को देखकर पंडाल में अफरा-तफरी की माहौल हो गया था। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आए।

इस दौरान एक हाथी ने ट्राली को भी पलट दिया था। राहत की बात ये है कि ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्ति की जान बच गई। बताया जा रहा है कि दोनों हाथियों ने करीब एक घंटे इलाके में उत्पात मचाया। हाथियों ने लगभग एक घंटे तक उत्पात मचाया. जिस व्यक्ति पर हाथी ने हमला किया था, उसका पता भी आधे घंटे बाद चला।

क्योंकि हाथी ने व्यक्ति को पटक कर गड्ढे में डाल दिया था। बताया जा रहा है कि भंडारे का आयोजन करा रहे लोगों ने हाथियों को भगाने के लिए जोर से डीजे बजाया। बता दें कि देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर भी अक्सर हाथियों का झुंड सड़कों पर आ जाता हैं, जिस वजह से कई बार ट्रैफिक रोकना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+