Dehradun news: गुप्ता बंधुओं के घर से पुलिस ने सीसीटीवी समेत कई एविडेंस जुटाए, ED की भी एंट्री

Dehradun news: सतेन्द्र सिंह साहनी बिल्डर सुसाइड केस में पुलिस की एलआईयू टीम जांच करने आरोपी गुप्ता बंधु के घर तक पहुंच गई है।

इस दौरान पुलिस ने गुप्ता बन्धुओं के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ली। साथ ही आवास पर नियुक्त कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए बयान दर्ज किए।

Dehradun news Police collected many evidences including CCTV from Gupta brothers house ED entered

इस हाईप्रोफाइल प्रकरण में एसएसपी देहरादून ने ED (प्रवर्तन निदेशालय) से पत्र लिखकर मनीलॉन्ड्रिंग की संभावनाओं को देखते हुए जांच की मांग की है।

बीते 24 मार्च को रनबीर सिंह साहनी द्वारा एक लिखित तहरीर देकर उनके पिता सतेन्द्र सिंह साहनी की अनिल गुप्ता एवं अजय गुप्ता द्वारा डरा धमकाकर आत्महत्या करने को लेकर तहरीर और सुसाइड नोट दिया गया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुप्ता बधुओं की गिरफ्तारी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके बाद कोर्ट में उनके द्वारा जमानत याचिका भी लगाई गई। जिसे कोर्ट ने नामंजूर कर दिया। इस प्रकरण को लेकर दो ऑडियो रिकॉर्डिंग के भी वायरल होने की बात सामने आई है। हालांकि, यह ऑडियो किसकी है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस इस हाईप्रोफाइल मामले में अब सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

आज पुलिस टीम ने डालनवाला स्थित अजय गुप्ता के आवास से एविडेंस जुटाते हुए आवास में लगे समस्त सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को विवेचना के लिए कब्जे में लिया। साथ ही आवास में नियुक्त कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए उनके बयान दर्ज किए।

इसके साथ ही देहरादून पुलिस ने सत्येंद्र साहनी सुसाइड केस में प्रोजेक्ट कंपनी के खातों में गुप्ता परिवार व विभिन्न माध्यमों से संदिग्ध धनराशि के लेनदेन को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने ED (प्रवर्तन निदेशालय) से पत्र लिखकर मनीलॉन्ड्रिंग की संभावनाओं को देखते हुए जांच की मांग की है। इस प्रकरण में अब प्रवर्तन निदेशालय की टीम विस्तृत जांच कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+