Dehradun news: पालतू कुत्ते की मालिक ने की गला घोंटकर हत्या, केस दर्ज, वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान

देहरादून में एक मालिक ने अपने पालतू कुत्ते की गला घोंटकर हत्या कर दी।​ जिसके बाद पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

 dehradun news pet dog owner strangled to death case surprised to hear the reason

देहरादून में एक व्यक्ति ने अपने ही पालतू कुत्ते की गला घोंटकर हत्या कर दी।​ जिसके बाद पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

शहर कोतवाली में एक मामला सामने आया है, जिसमें आरोप है कि ढाई महीने के पालतू कुत्ते को उसके मालिक ने गला घोंटकर मार डाला। पुलिस को इसकी शिकायत मिली थी। जिसके बाद पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता पशु क्रूरता निवारण समिति की सदस्य पूजा बहुखंडी ने को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के ईश्वर शर्मा ने अपने पालतू पिल्ले की हत्या कर दी है। सूचना पर वह फोर्स के साथ आरोपी के घर पर पहुंचीं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि छह मार्च को पिल्ले ने दो तीन जगहों पर मल त्याग दिया था। इससे वे क्रोधित हो गए और घटना को अंजाम दिया। आरोपी इस देशी पिल्ले को पास की गली से उठाकर पालने के लिए घर लाया था। घटना से संबंधित सारी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। जिसके बाद अब पुलिस जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+