Dehradun news: कई क्षेत्रों में धमाकों की आवाज से सहमे लोग,पुलिस ने बताया आखिर क्या है सच

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी। इसके बाद हर कोई एक दूसरे से धमाकों के बारे में जानकारी जुटाता हुआ दिखा। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम की घंटियां भी बजती रहीं। पुलिस भी तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई। देहरादून प्रशासन और पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी जुटाई। एसएसपी कार्यालय से जानकारी मिली कि वायु सेना के फाइटर प्लेन की सुपरसोनिक बूम की संभावना है।

Dehradun news People scared by the sound of explosions in many areas police told what is the truth

देहरादून में आज दिन में लोग बम जैसे धमाकों की आवाज से लोग लोग सहम गए। एक के बाद एक देहरादून के कई क्षेत्रों में धमाकों की आवाज आने की खबर तेजी से फैली तो पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। टीमें मौके के लिए रवाना हुई है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह भी शहर में पहुंचकर जानकारी जुटाई। इस बीच प्रशासन की ओर से ये बात सामने आई कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह उत्तरकाशी में चल रहे वायु सेना के अभियान में उड़ने वाले विमान या मिसाइल की सुपर सोनिक बूम की आवाज हो सकती है।

जब कोई मिसाइल बहुत कम ऊंचाई पर फायर होती है तो उससे ऐसी आवाज संभव है। बाद में पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि कंट्रोल रूम देहरादून में देहरादून के आस-पास के इलाकों में एक जोरदार धमाका सुने जाने की सूचनाएं लगातार प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर सूचना की जानकारी की गई तो यह धमाके की आवाज़ हवा मे होने की पुष्टि लोगों द्वारा की गयी।

विभिन्न एजेंसी से संपर्क किया गया और प्रारंभिक जानकारी मे ऐसा पता चला कि वायु सेना के फाइटर प्लेन की सुपरसोनिक बूम की संभावना है। सामरिक महत्व के कारण ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती। पुलिस की ओर से अपील की गई कि स्थानीय जनता से अनुरोध है कि संयम बनाए रखें तथा भयभीत न हो। किसी को भी कोई समस्या हो तो वह कंट्रोल रूम में जानकारी दे सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+