Dehradun news: वीआईपी नंबरों का क्रेज, जानिए कौन सा नंबर लाखों में बिका, किसकी है सबसे ज्यादा डिमांड
देहरादून में वीआईपी नंबर खरीदने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। जिसके लिए लोग लाखों रूपए तक खर्च कर रहे हैं।परिवहन विभाग ने अब नई सीरीज एफएस की नीलामी की, जिससे विभाग को 17 लाख 98 हजार रुपये की कमाई हुई है। सबसे ज्यादा क्रेज एक वीआईपी नंबर को लेकर है। जिसके लिए वाहन स्वामी ने सात लाख रुपये से अधिक कीमत चुकाई है। हालांकि महंगे नंबर से ज्यादा लोगों में क्रेज मध्यम नंबरों को लेकर ज्यादा उत्साह देखने को मिलता है।

परिवहन विभाग ने अब नई सीरीज एफएस की नीलामी की, जिससे विभाग को 17 लाख 98 हजार रुपये की कमाई हुई है। परिवहन विभाग पिछले कई सालों से वीआईपी नंबरों को बोली लगाकर आवंटित करता है। प्रत्येक सीरीज में 32 वीआईपी नंबर होते हैं। वर्तमान में विभाग की एफएस सीरीज चल रही है। इसमें 22 फैंसी नंबरों का आवंटन किया जा चुका है। सीरीज में सबसे अधिक कीमत 0001 नंबर की लगी है। इसे जीटीएम बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स ने 7 लाख 22 हजार रुपये में खरीदा है। वहीं 0009 नंबर को दो लाख 9 हजार रुपये में हेरिटेज इंफ्रास्पेस ने खरीदा है।
9999 नंबर को आशीष नेगी ने एक लाख 60 हजार रुपये में खरीदा। 0007 नंबर के लिए मनीष सिंह ने एक लाख 9 हजार रुपये चुकाए हैं। वीआईपी नंबरों का बजट से भी सीधा कनेक्शन है। अधिकांश नंबर 11 हजार से 84 हजार रुपये के बीच रहे। 0003 नंबर 84 हजार रुपये में बिका, जबकि 7000 नंबर 29 हजार में, 9000, 7777, 7000, 5555, 1111, 0999, 0777, 0100, 0099, 0077, 0055, 0011, 0008, 0006, 0005,0004, 0002 नंबर 10 हजार से 29 हजार रुपये के बीच बिके।
एफएस सीरीज से पहले एफआर सीरीज में भी वीआईपी नंबरों को लेकर खासा क्रेज था। इस सीरीज के 0008 नंबर के लिए 70 हजार रुपये कीमत लगाई गई थी, जबकि 1111, 3333, 4444 और 8888 को 25 हजार रुपये में बेचा गया।
देहरादून के इतिहास में 0001 नंबर के लिए 7 लाख 66 हजार की अब तक सर्वोच्च बोली लगी। देहरादून में वर्ष 2022 में 0001 वीआईपी नंबर 7 लाख 66 हजार रुपये में नीलाम हुआ था। यह राज्य गठन के बाद किसी नंबर के लिए लगी सबसे अधिक बोली थी।
ऐसे करें वीआईपी नंबर के लिए आवेदन
वीआईपी नंबर के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। सड़क परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://morth.nic.in) पर अपना रजिस्ट्रेशन के बाद आप यहां फीस का भुगतान कर प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। कई कैटेगरी में नंबरों को रखकर उनकी कीमतें तय की गई हैं। फीस जमा करने के बाद आप चुने गए नंबर की नीलामी में हिस्सा लेकर वीआईपी नंबर पा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications