Dehradun news: काशीपुर के बाद यहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश, सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद बवाल
Dehradun news: देहरादून में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद रात में बवाल हो गया। जिसके बाद रात में ही लोग सड़कों पर उतरे और नारेबाजी भी करने लगे। कुछ लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश भी की। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया।
पुलिस ने खुद ही मुकदमा दर्ज कर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस-प्रशासन की सख्त चेतावनी है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। काशीपुर के बाद देहरादून में माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर कड़ी चेतावनी दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल किया गया, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस ने वायरल स्क्रीनशॉट का तुरंत संज्ञान लिया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत करते हुए आपत्तिजनक कमेंट करने वाले व्यक्ति गुलशन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और आपत्तिजनक कमेंट को हटवाया।
आपत्तिजनक कमेंट के विरोध में समुदाय विशेष के लोग पटेलनगर क्षेत्र में एकत्रित होने लगे, शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु व स्थिति को नियंत्रित करने हेतु पुलिस द्वारा भीड़ को तीतर भीतर कर स्थिति को नियंत्रित किया गया है संपूर्ण क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन कांबिंग की गई है व क्षेत्र में समुचित पुलिस बल नियुक्त किया गया है।
बता दें कि इससे पहले उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में भी इस तरह से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। काशीपुर की तरह देहरादून में भी कुछ लोगों ने शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया, लेकिन देहरादून भी पुलिस ने काशीपुर की तरह सख्ती दिखाई तत्काल कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वाले व अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को किसी भी दिशा में बक्शा नहीं जाएगा, सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications