Dehradun news: यूपी से देहरादून परिचित के घर आए 6 लोग, चकराता घूमने गए तीन लोगों को ऐसे खींच ले गई मौत
देहरादून के कालसी -चकराता मोटर मार्ग पर एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक उत्तरप्रदेश के पीलीभीत और बदायूं के बताए जा रहे हैं। जो चकराता घूमने आए थे। हादसा देर रात में हुआ और गहरी खाई में कार गिरने से एसडीआरएफ की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रात में ही रेस्क्यू चलाकर एसडीआरएफ ने सभी को सड़क तक पहुंचाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छह लोग निजी कार में सवार होकर चकराता घूमने के लिए आए थे। सभी लोग पहले रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला में किसी परिचित के घर आए थे। फिर चकराता की ओर घूमने निकल गए। बुधवार देर शाम चकराता से विकासनगर की ओर लौट रहे थे।
रात करीब 9:30 बजे कार अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे। जहां खाई में दो लोग मृत पाए गए। बाद में एक और व्यक्ति का शव मिला। घायलों को सीएचसी चकराता में उपचार के लिए ले जाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा देर शाम को हुआ। कार में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
कृष्णपाल सिंह (21) निवासी ग्राम राठ जिला पीलीभीत, उत्तरप्रदेश, सौरभ (20) निवासी ग्राम वाला जिला बरेली, उत्तर प्रदेश और सुनील कुमार (46) निवासी तुंगना, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश इस हादसे में घायल हैं।












Click it and Unblock the Notifications