Dehradun में गोलीकांड के हमलावर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, मां और साथी कारोबारी पर शक, अब तक का पूरा अपडेट

Dehradun gas agency owner hatya देहरादून के तिब्बती मार्केट के पास गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। हत्याकांड के बाद से ही पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।

तड़के सुबह रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में चेकिंग के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया।

Dehradun gas agency owner hatya shooter arrested encounter mother fellow businessman under suspicion full update

उधर लालतप्पर पुलिस चौकी पर चेकिंग के समय एक स्कूटी सवार बदमाश पुलिस के रोकने पर नहीं रुका। वह वापस मुड़कर एक खंडर फैक्ट्री में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उनके पास से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है।

पूछताछ में दोनों बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह भी घटना के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचे और बदमाशों से पूछताछ की है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।

बता दें कि बुधवार सुबह तिब्बती मार्केट के पास हमलावरों ने कारोबारी अर्जुन शर्मा को गोली मार दी थी, जब वे टेनिस खेलकर निकल रहे थे। ​इस दौरान अर्जुन की मौत हो गई। घटना के बाद अर्जुन की पत्नी की तहरीर पर अर्जुन की मां बीना शर्मा और साथी कारोबारी विनोद उनियाल समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरा मामला संपत्ति के विवाद और पैसों के लेन देने का बताया जा रहा है।

अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे। अब तक करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी का विवाद सामने आया है। इसी विवाद के चलते उनकी माता ने पहले ही अपने बेटे से खुद की जान का खतरा बताते हुए उच्च न्यायालय से सुरक्षा भी प्राप्त की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+