Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देहरादून में 16 दिन में 5 मर्डर, अब जिम से निकलते ही युवक की गोली मारकर हत्या, दून में दहशत में लोग

Dehradun देहरादून में एक और हत्याकांड सामने आया है। शुक्रवार को सुबह राजपुर रोड के सिल्वर सिटी में जिम से बाहर आ रहे एक व्यक्ति को कुछ हमलावरों ने गोली मार दी। गोलीकांड की जानकारी मिलते ही पूरे शहर में फिर दहशत फैल गई है।

बताया गया है कि, विक्रम सिंह नाम का शख्स जिम से बाहर आ रहा था, तभी उसको गोली मारी गई। उसको तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। फरवरी माह के 13 दिनों में ये हत्याकांड की तीसरी घटना है। जबकि बीते 16 दिनों में 5 हत्याएं हो चुकी है।

Dehradun Five hatya in 16 days now young man shot dead after leaving his gym people in panic

जिससे देहरादून के लोग दहशत में है। एक बार फिर शहर में गोलीकांड से लोग डरे हुए हैं। देहरादून पुलिस के सामने फिर से नई चुनौती है। इस बार भी गोलीकांड की वारदात को उसी अंदाज में अंजाम दिया गया। हमलावर आए और जिम से बाहर निकल रहे विक्रम सिंह को पास से गोली मार दी और टू व्हीलर से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावर दो से तीन हो सकते हैं। पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चला दिया है।

दो दिन पहले तिब्बती मार्केट के पास गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा की भी गोली मारकर हत्या हुई। हमलावरों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन की मां ने ही अपने सहयोगियों के साथ 12 लाख रुपए में अर्जुन की हत्या की साजिश की। 3 लाख रुपए एडवांस मिलते ही बदमाशों ने अर्जुन को गोली मार दी।

बीती दो फरवरी को गुंजन हत्याकांड ने सनसनी फैला दी थी। दूल्हा बाजार में सुबह करीब 11 बजे आकाश ने गुंजन के गले पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया कि दोनों एक दूसरे को जानते थे, युवक शादीशुदा है जो शादी के बाद भी युवती से संबंध रखना चाहता था, युवती ने पीछा छुड़वाना चाहा तो युवक ने चापड़ से वार कर मार डाला।

31 जनवरी 2026 को ऋषिकेश में प्रीति रावत नाम की महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसमें आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।

वहीं, 29 जनवरी को विकासनगर क्षेत्र में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। 18 वर्षीय छात्रा का शव 29 जनवरी की रात ढालीपुर स्थित शक्ति नहर के किनारे झाड़ियों में मिला था।

देहरादून जिले में 16 दिन के अंदर 5 हत्याकांड-

  • 29 जनवरी 2026 को विकासनगर में 18 साल की छात्रा की हत्या
  • 31 जनवरी 2026 को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या
  • 2 फरवरी 2026 को देहरादून में युवती की गला रेतकर हत्या
  • 11 फरवरी 2026 को देहरादून में 40 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या
  • 13 फरवरी की सुबह देहरादून में जिम से निकल रहे युवक की गोली मारकर हत्या
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+