शेयर मार्केटिंग में इन्वेस्टमेंट के नाम पर फ्रॉड करने वाला अपराधी गिरफ्तार, ऐसे चल रहा था करोड़ों का धंधा
cyber crime news: उत्तराखण्ड एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर मार्केटिंग में इन्वेस्टमेण्ट के नाम पर डॉक्टर्स के साथ धोखाधडी करने वाले आरोपी सुशील कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित को झांसे में लेने के लिये सोशल मीडिया प्लेटफार्म प्रयोग किया।
अलग-अलग व्हाटसप ग्रुपों में जोड़कर पीडितों को ऑनलाईन शेयर ट्रेडिंग की दी ट्रेनिंग दी जाती थी। पुलिस जांच में पता चला कि अभियुक्त द्वारा धोखाधडी के लिये प्रयोग किये गये बैंक खातों में 4-5 महीने में ही करोडों रूपयों का लेन देन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 नवनीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि एक प्रकरण खटीमा, उधम सिंह नगर निवासी चिकित्सक द्वारा मार्च 2025 में दर्ज कराया। जिसमें उनके द्वारा माह फरवरी 2025 में उन्हें व्हाटसप एप पर अज्ञात नम्बरों से व्हाटसप पर मैसेज भेजकर शेयर मार्केट में ऑनलाईन इन्वेस्टमेण्ट किये जाने के नाम पर विभिन्न बैंकों में 81 लाख रूपये की धनराशि धोखाधड़ी से जमा करायी गयी ।
पुलिस ने इसके लिए जांच शुरू की और एविडेंस इकट्ठा किए गए। घटना के मास्टर मांइड व मुख्य आरोपी सुशील कुमार पुत्र सीताराम को थाना द्वारका सैक्टर 23 दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सप के माध्यम से पीडितों को ऑनलाईन ट्रेडिंग सम्बन्धी मैसेज / रेफरल लिंक भेजे जाते थे, तथा अलग-अलग VIP CI Hari Singh Book Release Group, Investment Alliance Training A Group, Investment Alliance Training B Group व्हाट्सप ग्रुपों में भी पीडित को जोडा गया जिसमें पीड़ित को Canyon Assets में खाता खोलकर ऑनलाईन शेयर / IPO ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी जाती थी तथा इसमें निवेश किये जाने पर कम समय में मोटा मुनाफा दिलाये जाने का भरोसा पीडित को दिलाया जाता था।
जिसके लिये गूगल प्ले स्टोर पर Canyon Assets नाम की फर्जी एपलीकेशन भी पीडित से डाऊनलोड करायी गयी, एपलीकेशन में पीडित को उसके द्वारा निवेश की गयी धनराशी को मुनाफे सहित दिखाया जाता था । मुनाफा देखकर पीडितों द्वारा लालच में आकर भारी भरकम धनराशि ऑनलाईन निवेश कर दी जाती थी, जमा करायी गयी धनराशि को अभियुक्त द्वारा तत्काल ही अन्य बैंक खातों में स्थानान्तरित कर दिया जाता था ।
प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त ने साईबर अपराध हेतु जिन बैंक खातों का प्रयोग किया गया है उसमें कुछ समय में ही करोड़ों रूपयों का लेन-देन होना प्रकाश में आया है । जाँच में यह भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्तगण के बैंक खातों के विरुद्ध देश भर के 13 राज्यों में कुल 30 साईबर अपराधों की शिकायतें निम्नवत दर्ज हैं ।












Click it and Unblock the Notifications