कम पड़ी लिखी युवती से हुई शादी तो 4 महिनें में ही पति ने पत्नी की कर दी हत्या, वजह सुनकर होगी हैरानी
dehradun crime news देहरादून पुलिस ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर अभियुक्त खुश नहीं था, कम दहेज लाने को लेकर अभियुक्त और उसके परिजनों द्वारा मृतका को प्रताड़ित किया जा रहा था।
मृतका की बीमारी का फायदा उठाकर अभियुक्त ने कंबल से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। करीब 01 सप्ताह पहले अभियुक्त ने कहकशा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, अभियुक्त की योजना थी कि कहकशा को मारने के बाद वह दूसरी जगह किसी पढ़ी-लिखी महिला से शादी कर लेगा, जहाँ से उसे अच्छा दहेज मिल जायेगा।

बीते 4 मार्च को थाना नेहरू कॉलोनी पर सलमान आसिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी अपर बाजार रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी बहन कहकशा आलम की 19 नवंबर 2025 को शहवाज आलम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी रिस्पना नगर सी-37 थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून से शादी हुई थी।
शादी के बाद से ही उसके पति व अन्य परिजनों द्वारा उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। तीन और चार मार्च 2026 को उसके ससुराल वालों द्वारा उनकी बहन को मृत अवस्था में अस्पताल में लाया गया। उनकी बहन के पति शहवाज मालिक व उसके परिवार ने मिलकर उनकी बहन की हत्या कर दी है। मृतका के विवाह को मात्र 04 माह ही हुए थे, जिस पर सम्बन्धित मजिस्ट्रेट द्वारा मृतका केहकशा का पंचायतनामा भरा गया।
मृतका के पोस्टमार्टम की कार्रवाई डॉक्टर के पैनल द्वारा की गई है। जांच के बाद पुलिस टीम ने मृतक महिला के पति अभियुक्त शहवाज आलम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी रिस्पना नगर सी-37, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि उसका विवाह उसकी मर्जी के विरुद्ध उसके घरवालों द्वारा मृतका से कराया गया था, जो कम पड़ी लिखी थी, पर घरवालो की इज्जत के लिये अभियुक्त में उससे शादी कर ली थी।
शादी में कम दहेज लाने के कारण शादी के बाद उसका तथा उसके घरवालों का उसकी पत्नी के प्रति व्यवहार बदल गया था। इस बीच कहकशा की तबीयत खराब होने पर अभियुक्त उसे इलाज के लिए महन्त इन्द्रेश अस्पताल ले गया, जहाँ से उसका उपचार चला रहा था। अपनी योजना के मुताबिक अभियुक्त ने तीन मार्च को अपने घर मे कहकशा को नींद आने के बाद मौका देखकर कम्बल से उसका मुँह दबा दिया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
जिसके बाद अभियुक्त ने अपने घरवालों को घटना के संबंध में बताते हुए कहकशा को अस्पताल लेकर गया, जहाँ पर डाक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित किया गया था। अभियुक्त द्वारा कहकशा के परिजनों को भी उसकी हालत गंभीर होने तथा उसे इलाज के लिए महंत अस्पताल जाने की बात बताई गई थी। अभियुक्त की योजना थी कि कहकशा के परिजनों व अन्य सभी को वह बीमारी के कारण उसकी मृत्यु होने का विश्वास दिला देगा, पर मृतक महिला के संबंध में इन्द्रेश अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना देने पर अभियुक्त घबरा गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी शाहबाज आलम उम्र- 29 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications