Dehradun news: स्कूल में मतांतरण ! ईद पर नमाज पढ़ाने और धर्म विशेष की गतिविधियां संचालित होने पर बवाल

देहरादून के बसंत विहार इलाके में निजी स्कूल पर मतांतरण का गंभीर आरोप लगा है। साथ ही स्कूल में जबरन धार्मिक गतिविधियां बढ़ाने और छोटे बच्चों को गलत सीख देने का आरोप लगा है। जिसका हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं।

Dehradun Conversion school! Uproar over offering Namaz Eid conduct of special religious activities

देहरादून के एक निजी स्कूल पर मतांतरण का गंभीर आरोप लगा है। साथ ही स्कूल में जबरन धार्मिक गतिविधियां बढ़ाने और छोटे बच्चों को गलत सीख देने का आरोप लगा है। जिसका हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं।

ईद के मौके पर बच्चों को नमाज पढ़ाने का मामला
देहरादून में बसंत विहार इलाके में एक निजी स्कूल में ईद के मौके पर बच्चों को नमाज पढ़ाने का मामला सामने आया है। जिससे बवाल हो गया है। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधकों की शिकायत पुलिस को दी और जमकर हंगामा किया। मामले को बढ़ता देख स्कूल से प्रिंसिपल फरार हो गया। सोमवार को एक बार फिर से स्कूल खुलने पर हिंदू वाहिनी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

शिक्षा विभाग को घेरने की रणनीति

मामला बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की जांच करने की बात कही है। इधर हिंदूवादी संगठनों ने अब शिक्षा विभाग को भी कटघरे में खड़ा कर घेरने की रणनीति बनाई है। संगठनों का आरोप है कि स्कूलों में छोटे बच्चों को गलत सीख दी जा रही है और विभाग आंखें बंदकर तमाशा देख रहा है।

ईद के मौके पर तुगलकी फरमान

बजरंग दल के प्रांत अधिकारी विकास वर्मा का कहना है कि श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की उत्तराखंड में सितारगंज और देहरादून में ब्रांच है। साथ ही पूरे देश भर में 700 से ज्यादा ब्रांच संचालित हो रही है। आरोप है कि ये स्कूल एक धर्म विशेष के प्रति छात्रों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा है कि स्कूल ने ईद के मौके पर तुगलकी फरमान जारी करते हुए बच्चों को हरे कुर्ता-पायाजा और टोपी पहनकर स्कूल आने का निर्देश दिया था। साथ ही बच्चों के घर से अपने साथ कोरमा लाने की भी बातें कहीं थी। इतना ही नहीं जुमे की नमाज के दिन स्कूल में एक नाटक का मंचन करवाया गया, जिसमें एक धर्म विशेष के बारे में बच्चों को प्रेरित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+