Uttarakhand: हॉर्न बजाते हुए बेकाबू हुआ ट्रक, चपेट में आए बाइक, स्कूटी, ठेला रिक्शा, एक की मौत, तीन घायल

Dehradun ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टकरा गया

देहरादून के कोतवाली पटेल नगर इलाके में चंद्रबनी चौक पर एक बेकाबू ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टकरा गया जिसमे मोटरसाइकिल, स्कूटी ठेला रिक्शा ट्रक की चपेट में आ गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।

dehradun Chandrabani Chowk truck uncontrolled hit motorcycles scooty rickshaws One died accident

करीब 11:20 बजे चौकी आईएसबीटी पर कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई

कोतवाली पटेल नगर से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को समय करीब 11:20 बजे चौकी आईएसबीटी पर कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि चंद्रबनी चौक पर एक दुर्घटना हो गई है।

dehradun accident news patelnagar

सूचना पर कोतवाली पटेल नगर से पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर जानकारी दी गई कि ट्रक संख्या HR 58A 8345 आशारोड़ी की ओर से आ रहा था जो हॉर्न बजाता हुआ आ रहा था, जो कि चंद्र बनी चौक के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टकरा गया जिसमे मोटरसाइकिल, स्कूटी ठेला रिक्शा ट्रक की चपेट में आ गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।

accident chandrabani chowk

एसपी सिटी, एएसपी सदर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों से अस्पताल भिजवाया,मृतक के शव को कोरोनेशन हॉस्पिटल भिजवाया गया।

patelnagar accident police

जिसमें दिनेश पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम मनोहरपुर पोस्ट सुंदरपुर थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 45 वर्ष, उमा थापा पत्नी स्वर्गीय शंकर थापा निवासी अमर भारती चंद्रवणी उम्र 46 वर्ष, अशोक कंडवाल पुत्र चावड़ी प्रसाद निवासी गोरखपुर अर्काडिया ग्रांट प्रेमनगर देहरादून उम्र 58 वर्ष निजी अस्पताल में भर्ती हैं। तीनों घायलों की स्थिति सामान्य है। मृतक की पहचान हरबंस लाल पुत्र हंस लाल उम्र 60 वर्ष निवासी चंद्र बनी पटेल नगर के रूप में हुई है। ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+