वीआईपी नंबर का क्रेज, मन पसंदीदा नंबर पाने के लिए कर दिए लाखों खर्च,जानिए किसके लिए कितने की लगी बोली
वीआईपी नंबर का क्रेज और यूनिक नंबर के लिए लोग लाखों रुपए तक खर्च करने को तैयार हैं। इससे जहां लोगों के शौक पूरे हो रहे हैं तो वहीं परिवहन विभाग को भी राजस्व का लाभ हो रहा है। परिवहन विभाग हल्द्वानी ने वाहनों के फैंसी नंबर के लिए बोली लगाई गई।
एक वाहन मालिक ने अपने मन पसंदीदा UK04AP0002 नंबर के लिए 861000 की सबसे अधिक बोली लगाई। उत्तराखंड परिवहन विभाग ने भी कुछ ऐसे नंबरों का ऑक्शन किया है। ये नंबर आम नंबरों की तरह आसानी से नहीं मिलते बल्कि इनके लिए बोली लगती है। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को वो नंबर मिलते हैं।

नए नंबर की सीरीज शुरू हो गई है। जिसके तहत लोगों ने फैंसी नंबरों के लिए ऑनलाइन बोलियां लगाई थीं। 10 नवंबर को बोली लगाने की आखिरी तिथि थी। करीब 23 वाहन मालिको ने भी नीलामी से अपना पसंदीदा नंबर चुना है। फैंसी नंबर को लेकर क्रेज देखा जा रहा है, जिसका नतीजा है कि लोग ऑनलाइन बोली में अधिकतर भाग ले रहे हैं। इससे परिवहन विभाग के आमदनी में भी इजाफा हो रहा है।
UK04AP9999 के लिए 230000, UK04AP0006 के लिए 122000, UK04AP6666 के लिए 72000, UK04AP1111 के लिए 35000, UK04AP7777 के लिए 75000, UK04AP0008 के लिए 54000 की सबसे अधिक बोली लगाई है। इसके अलावा UK04AP0001 के लिए 486000 जबकि UK04AP0005 के लिए ₹100000 की बोली लगी है। बोली लगने के दौरान तकनीकी दिक्कत के चलते UK04AP0001, UK04AP0005 की नीलामी को रोक दिया गया।
ऑनलाइन नंबर अलॉट होने के बाद अब वाहन स्वामी अपने वाहनों के कागजात को परिवहन विभाग कार्यालय में लाकर नंबर ले सकता है। बोली लगाने के दौरान वाहन मालिकों ने 10000 और 25000 का सिक्योरिटी मनी जमा की है। नंबर नहीं लेने की स्थिति में सिक्योरिटी जब्त की जाएगी। उन्होंने बताया UK04AP0001,UK04AP0005 की तकनीकी दिक्कत के चलते नीलामी को रोक दिया गया है। जिसकी जानकारी NIC दिल्ली को दी गई है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications