Coronavirus In Uttarakhand : नैनीताल हाईकोर्ट में बिना मास्क लगाए नहीं मिलेगी एंट्री, अधिसूचना जारी
केंद्र सरकार के निर्देश के बाद राज्यों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

चीन में कोविड के नए वायरस BF.7 के तांडव को देखते हुए भारत में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद राज्यों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में कोरोना के नए वायरस BF.7 को लेकर सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, वकीलों और पक्षकारों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मास्क लगाए बिना हाईकोर्ट में प्रवेश नहीं मिलेगा। हाईकोर्ट ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
यूपी में कोरोना संक्रमण के दो नए केस
यूपी के उन्नाव जिले का एक शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक हाल ही में दुबई यात्रा से पहले जांच कराने के बाद कोविड पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले आगरा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। कुछ ही घंटों बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ये दूसरा मामला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शख्स दो दिन पहले चीन से आगरा लौटा था और उसे उसके घर में आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं दूसरा पॉजिटिव युवक उन्नाव के हसनगंज तहसील क्षेत्र के कोरौरा गांव का रहने वाला है। उन्हें स्थानीय प्रशासन द्वारा उचित कोविड प्रोटोकॉल के तहत आइसोलेट किया गया है।
उत्तराखंड में क्या है कोरोना की स्थिति
कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका के चलते उत्तराखंड में सतर्कता बरती जा रही है। नैनीताल हाईकोर्ट ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, वकीलों और पक्षकारों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मास्क लगाए बिना हाईकोर्ट में प्रवेश नहीं मिलेगा। हाईकोर्ट ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि, प्रदेश में फिलहाल कोई नया कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो रविवार को 271 सैंपल की जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें, पिछले तीन दिनों में लिए गए सैंपल में राज्य में प्रतिदिन दो से तीन संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन रविवार को कोई मामला संक्रमण का नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications