Corbett Tiger Reserve Park जानें का बना रहे हैं प्लान, तो पढ़ लीजिए ये खबर, वरना लगेगा झटका
जंगल के सफारी के शौकीन पर्यटकों के लिए ये खबर अहम है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क का ढिकाला जोन आज से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा। अब कार्बेट का ढिकाला जोन 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
जंगल के सफारी के शौकीन पर्यटकों के लिए ये खबर अहम है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क का ढिकाला जोन आज से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा। अब कार्बेट का ढिकाला जोन 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
इसके साथ ही कार्बेट पार्क के सभी जोन मं रात्रि विश्राम भी बंद कर दिया गया है। 30 जून को बिजरानी रेंज में भी सफारी बंद हो जाएगी। कॉर्बेट पार्क प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मानसून सीजन शुरू होने से पहले सफारी बंद कर दी जाती है।

इसी वजह से 15 जून से पर्यटकों के लिए ढिकाला जोन बंद कर दिया जाएगा। सभी जोन में पर्यटकों की रात्रि विश्राम की सुविधा भी बंद कर दी है। गर्जिया, बिजरानी, झिरना और ढेला जोन में पर्यटक अब डे जंगल सफारी करेंगे। बाघों के लिए प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क में भारत ही नहीं विदेश से भी लोग पहुंचते हैं।
कार्बेट में जंगल सफारी, कॉम्बिंग, ट्रैकिंग कई तरह की स्पोर्ट्स एक्टिविटीज
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क है और 1936 में लुप्तप्राय बंगाल बाघ की रक्षा के लिए हैंली नेशनल पार्क के रूप में स्थापित किया गया था। यह उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के रामनगर नगर के पास स्थित है और इसका नाम जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया था जिन्होंने इसकी स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाघ परियोजना पहल के तहत आने वाला यह पहला पार्क था। यहां पौधों की 488 प्रजातियां और जीवों की एक विविधता है। कार्बेट में जंगल सफारी, कॉम्बिंग, ट्रैकिंग आदि कई तरह की स्पोर्ट्स एक्टिविटीज कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications