शादी को स्थगित कर ड्यूटी पर पहुंचीं DSP और कांस्टेबल, बोलीं- सबसे पहले वर्दी का फर्ज

रुद्रप्रयाग/बागेश्वर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए पुलिसकर्मी भी पूरी शक्ति के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। ऐसे कई पुलिसकर्मी हैं जो अपने घर तक नहीं जा रहे। इसके बीच ही रुद्रप्रयाग की कांस्टेबल कविता और बागेश्वर की डीएसपी संगीता ने भी मिसाल पेश की है। दोनों ने अपनी शादी स्थगित कर ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।

14 अप्रैल को होनी थी शादी

14 अप्रैल को होनी थी शादी

रुद्रप्रयाग जिले की घोलतीर पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल कविता पंत ने अपनी शादी को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। अब, नई तिथि पर विवाह होगा। मूल रूप से पौड़ी जनपद निवासी कविता का विवाह 14 अप्रैल को देहरादून निवासी संजय पोखरियाल से होना था। लेकिन इन दिनों लगातार ड्यूटी के कारण उन्हें अपना विवाह स्थगित करना पड़ा। उनका कहना है कि, इस समय स्वयं के बजाय उनकी जिम्मेदारी आम नागरिकों के लिए अधिक है।

जोश, जज्बे और निर्णय क्षमता अन्यों के लिए है प्रेरणा

जोश, जज्बे और निर्णय क्षमता अन्यों के लिए है प्रेरणा

वर्ष 2016 बैच की कविता पंत ने अपने कर्तव्य व फर्ज को महत्वपूर्ण मानते हुए एक मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि अपने माता-पिता के साथ ही ससुराल पक्ष से बातचीत के बाद ही हमने यह निर्णय लिया है। इधर, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने भी महिला कांस्टेबल की प्रशंसा की है। कहा कि इस तरह के जोश, जज्बे और निर्णय क्षमता, अन्य के लिए प्रेरणा है।

डीएसपी संगीता ने पहले ड्यूटी का चुना

डीएसपी संगीता ने पहले ड्यूटी का चुना

वहीं, दूसरी ओर बागेश्वर में कपकोट की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संगीता ने जनसेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए अपना विवाह कोरोना संक्रमण की रोकथाम तक स्थगित कर दिया है। डीएसपी संगीता का विवाह मंगलवार (14 अप्रैल) को होना था। दोनों घरों (दूल्हा-दुल्हन पक्ष) में इसकी तैयारियां भी चल रहीं थीं। लेकिन डीएसपी संगीता ने फिलहाल विवाह के स्थान पर कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने को प्राथमिकता देते हुए विवाह स्थगित कर दिया।

महामारी के कारण शादी को स्थगित करने का लिया निर्णय

उनका विवाह मूलरूप से टनकपुर हाल निवासी हल्द्वानी वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत दीपक कुमार के साथ होना है। डीएसपी संगीता मूलरूप से बेड़ीनाग की रहने वाली हैं। उनका परिवार हल्द्वानी में रहता है। उनका कहना है कि वर्तमान में देश कोरोना वायरस की महामारी के संकट से गुजर रहा है। इसलिए स्थिति सामान्य होने तक उन्होंने शादी स्थगित करने का निर्णय लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+