CM फेस को लेकर बोले हरीश रावत, हम कांग्रेस अध्यक्ष से अनुरोध करते हैं कि कैंडिडेट का ऐलान करें
देहरादून, जनवरी 22। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरक सिंह रावत के कांग्रेस पार्टी में आने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा है कि यह अच्छी बात है कि वो अब कांग्रेस में हैं, क्योंकि वो पहले कांग्रेस का ही हिस्सा थे। हरीश रावत ने कहा कि पार्टी के भीतर निर्णय विभिन्न विचारों के आधार पर लिए जाते हैं, पार्टी हमेशा भविष्य की स्थिति को देखकर ही निर्णय लेती है, इसलिए पार्टी का निर्णय सर्वोच्च होता है।
Recommended Video

इस दौरान हरीश रावत से जब सीएम फेस को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस अध्यक्ष से ये अनुरोध करते हैं कि वो राज्य में सीएम फेस का ऐलान करें। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ही उत्तराखंड में सीएम चेहरे का ऐलान करेंगी।
हरीश रावत ने आगे कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है। हालांकि पूरे देश के संदर्भ में अभी कांग्रेस की थोड़ी फॉर्म खराब है, लेकिन हम वापसी करेंगे। हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में हम पूरी फॉर्म में हैं और हमारी बेंच स्ट्रेंथ हैं, हमारे बल्लेबाज फॉर्म में चल रहे हैं।
हरीश रावत ने आम आदमी पार्टी को लेकर कहा कि ये दिल्ली नहीं है, जहां लोग आएंगे और कुछ भी कहेंगे। हरीश रावत ने कहा कि तीसरी पार्टी के लिए राज्य में कोई अवसर नहीं हैं, पहले जो पार्टियां थी वो धीरे-धीरे गायब हो गई हैं, इसलिए नई पार्टी के बारे में तो सवाल ही करना व्यर्थ है।












Click it and Unblock the Notifications