उत्तराखंड में कांग्रेस को लगने वाला है एक और झटका, इस दिग्गज नेता की होगी घर वापसी

कांग्रेस विधायक कर सकते हैं घर वापसी, पहले भी बीजेपी से रह चुके हैं विधायक

देहरादून, 11 सितंबर। उत्तराखंड में बीजेपी ने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका देने की तैयारी पूरी कर ली है। पुरोला सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार बीजेपी ज्वाइन करने जा रहे हैं। कांग्रेसी सूत्रों ने भी विधायक के पार्टी से संपर्क नहीं करने और बातचीत न होने की पुष्टि की है। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी ने अब अपने विधायक को मनाने के लिए उम्‍मीद भी छोड दी है। बीजेपी सूत्रों का दावा है कि एक-दो दिन में राजकुमार बीजेपी का औपचारिक तरीके से दामन थामने जा रहे हैं। बीजेपी की चुनाव से पहले ये दूसरी बड़ी सेंधमारी है। इससे पहले धनोल्टी से निर्दलीय विधायक और उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े रहे प्रीतम पंवार को भी बीजेपी अपने पाले में ला चुकी है। चुनावी साल में अब दलबदल का खेल लंबे समय तक जारी रहने वाला है।

Congress is going to face another setback in Uttarakhand, this veteran leader will return home

पहले भी बीजेपी के विधायक रह चुके हैं राजकुमार
2007 विधानसभा चुनाव में राजकुमार सहसपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक चुनकर आए थे। इसके बाद 2012 में राजकुमार ने पुरोला सीट से टिकट मांगा। लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। 2017 में राजकुमार ने कांग्रेस पार्टी से टिकट लेकर पुरोला सीट से विधायक चुनकर आए। अब विधानसभा चुनाव से पहले राजकुमार बीजेपी के संपर्क में है। बीजेपी सूत्रों का दावा है कि राजकुमार ने दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर अपनी सहमति दे दी है। पार्टी ज्वाइन कराने के लिए बीजेपी समय और जगह को लेकर फाइनल करने में जुटी है। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने रवांई क्षेत्र का भ्रमण किया था। इस दौरान पुरोला में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक राजकुमार पर कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर नाराजगी जताई। इतना ही नहीं विधायक के क्षेत्र से गायब रहने और बीजेपी कार्यकर्ताओं को तवज्जो देने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद से ही राजकुमार के बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर चर्चांए तेज हो गई थी।

कांग्रेस के दावे, बीजेपी दे रही झटके
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी रणनीति के तहत काम करने में जुटी है। कांग्रेस ने तो बीजेपी के कई विधायकों और दायित्वधारियों को अपने संपर्क में होने का दावा भी किया है। इतना ही नहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में कमेटी भी गठित की है। जो कि कांग्रेस से दूसरे दलों में गए नेताओं को वापस लाने पर निर्णय लेगी। इसके लिए आवेदन तक मांगे गए हैं। लेकिन जिस तरह से बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। उससे कांग्रेस के सामने अब चुनाव से पहले अपने कुनबे को संभालना और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने की भी चुनौती खड़ी हो गई है। इधर कांग्रेस से जुडे एक और बडे नेता के जल्‍द बीजेपी मेें आने की भी चर्चांए तेेज हैं। जो कि जल्‍द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। कांग्रेस के ये बडे नेता देहरादून जिले में लंबे समय से सक्रिय हैं। साथ ही कांग्रेस में कई अहम पदोेंं पर रह चुके हैं। विधायक के साथ ही अगर ये बडेे नेता भी बीजेपी में शामिल होते हैं। तो कांग्रेस के लिए आने वाला समय मुश्किलोंं भरा हो सकता हैा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+