रात्रि चौपाल के लिए पौड़ी जिले के भ्रमण पर पहुंचे सीएम के सचिव, जन समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए निर्देश

पौड़ी गढ़वाल जिले के भ्रमण पर पहुंचे सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने जयहरीखाल के अंतर्गत गुरुबार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारीमल्ली में रात्रि चौपाल आयोजित कर लोगों की जन समस्याएं सुनीं।

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए गांवों में ही अधिकारियों को पहाड़ों में भेजकर रात्रि चौपाल लगाने के निर्देश दिए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पौड़ी गढ़वाल जिले के भ्रमण पर पहुंचे सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारीमल्ली में रात्रि चौपाल आयोजित कर लोगों की जन समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सचिव के चौपाल में पहुंचते ही ग्रामीण काफी उत्सुक नजर दिखे। इस दौरान ग्रामीणों ने सचिव का गाँव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा सड़के , विद्युत सप्लाई, स्वास्थ्य, दुग्ध, शिक्षा संबंधित समस्याएँ रखी।

CM secretary visited Pauri district for Ratri Chaupal, listened to public problems, gave instructions to officials

रात्रि चौपाल में सचिव ने कहा कि इस तरह की चौपाल / बहुद्देशीय शिविरों के समस्याओं का समाधान पूर्व में भी किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य होना जरूरी है , जिससे क्षेत्र की कई समस्याओं का समाधान होता है। कहा कि जयहरीखाल व लैंसडौन क्षेत्र में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ रहा है और यहां अच्छे होमस्टे व होटल बन चुके हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में स्थान चयनित कर पॉकेट पार्किंग बनाएं।

उन्होंने कहा कि जयहरीखाल में भी डेहरी ग्रोथ सेंटर बनाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को दुग्ध लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में घी, लेमनग्रास में बेहतर संभावनाएं हैं, इसके साथ ही एप्पल मिशन के अंतर्गत छोटे-छोटे कलस्टर बनाए जा रहे हैं। इससे पहले सचिव, मुख्यमंत्री, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, श्रम एवं नियोजन विभाग मीनाक्षी सुन्दरम ने विकासखण्ड सभागार जयहरीखाल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सचिव को प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागवार योजनाओं की जानकारी दी। सचिव ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+