उत्तरकाशी सुरंग में फंसे श्रमिकों के परिजनों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बात

उत्तरकाशी में हुए सुरंग हादसे में जिस तरह से 40 श्रमिक इसके भीतर फंसे हुए हैं उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्कयू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। सुरंग में फंसे श्रमिकों के परिजनों से भी मुख्यमंत्री ने बात की है और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी श्रमिकों को बाहर निकाला जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो श्रमिक अंदर फंसे हुए हैं उनके परिवारों से भी बात हुई है। सभी वहां सुरक्षित हैं। जल्द से जल्द वह सुरक्षित बाहर आ जाएं, हम सब इसी काम में लगे हुए हैं। लगातार भोजन, पानी और ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। भारत सरकार से लगातार बातचीत हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी खुद पूरी घटना को नजदीक से देख रहे हैं।

 pushkar singh dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो श्रमिक सुरंग के भीतर फंसे हैं उनके परिवारों से बात हुई है। मैं खुद घटनास्थल पर गया था और स्थिति का मुआयना किया। सभी वहां पर कुशल हैं। टेक्निकल टीम यहां लगातार काम कर रही है, हम सभी लोग इस काम में लगे हैं कि जल्द से जल्द सभी श्रमिकों को बाहर निकाला जाए। सुरंग के भीतर उन्हें खाना-पानी और ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है।

हमारी भारत सरकार से भी लगातार बात हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सारी घटना को नजदीक से देख रहे हैं, जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और जहां भी जो निर्देश देने हैं, वो दिया है। हमारे उत्तराखंड में सुरंगों का काम बहुत ज्यादा है। जगह-जगह पर सुरंग बन रही है, लिहाजा हम निकट भविष्य में बन रही सभी सुरंगों की समीक्षा करेंगे। एक बार सभी टनल में किस तरह से सुरक्षित काम हो, उनका सुरक्षित निर्माण हो इसको देखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+