Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने किया देर रात नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 34 IAS व PCS इधर से उधर

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। 34 आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। 34 आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। उधम सिंह नगर के डीएम युगल किशोर पंत को हटाकर अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है। उदय राज सिंह को जिलाधिकारी उधम सिंह नगर बनाया गया है। इसके अलावा मनीषा पवार से अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम हटाकर लालरीन लियना फैनई उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

CM Pushkar Singh Dhami did a big reshuffle in bureaucracy late night, 34 IAS and PCS

राधिका झा को सचिव समाज कल्याण आयुक्त समाज कल्याण की जिम्मेदारी और हरिचंद सिंह सेमवाल को महानिदेशक संस्कृति की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही चंद्रेश कुमार यादव को परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास रीजेंसी की जिम्मेदारी देकर आर राजेश कुमार से मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी वापस लेंकर रोहित मीणा को सौंपा गया है। आर राजेश कुमार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सी रविशंकर को अपर सचिव कौशल विकास व सेवायोजन की जिम्मेदारी वापस ली गई। रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी दी गई।

धिराज सिंह क़ो उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण, रंजना को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा,योगेंद्र यादव को अपर सचिव समाज कल्याण,कमेंद्र सिंह को निदेशक स्वजल, आनंद श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम, नवनीत पांडे को निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना,रुचि मोहन रयाल को अपर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति,नमामि बंसल को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,अंशुल सिंह को उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण,मदन मोहन सेमवाल को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा वर्ग गोपन,राजेंद्र सिंह को अपर सचिव संस्कृति व धर्मस्व,लक्ष्मण सिंह को अपर सचिव राज्य संपत्ति,प्रदीप सिंह रावत को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन,रवनीत चीमा को अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण, बीएल फिरमाल को संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं, बीएस चलाल को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय और रामदत्त पालीवाल को निदेशक प्रशासन को मॉनिटरिंग पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी दी गई।

जबकि ईवा आशीष श्रीवास्तव से निदेशक स्वजल, ओंकार सिंह से अपर सचिव गोपन, सुरेश चंद्र जोशी से अपर सचिव समाज कल्याण, मायावती ढकरियाल से अपर सचिव आवास,अरुणेंद्र सिंह चौहान से अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य और प्रताप सिंह शाह से अपर सचिव राज्य संपत्ति से हटाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+