'नीली-पीली-हरी चादर बिछाकर कब्जा.. लेकिन अब नहीं' डेमोग्राफी चेंज को लेकर CM धामी ने कही बड़ी बात
Uttarakhand news: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि की डेमोग्राफी चेंज को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सीएम ने ऐसे लोगों पर फिर से सख्त कार्रवाई करने की बात की है। उन्होंने कहा कि राज्य में नीली-पीली-हरी चादर बिछाकर पहले सरकारी जमीन कब्जाई जाती है।
उसके बाद उन स्थानों पर निर्माण हो जाता है। सीएम ने कहा कि हमने ऐसे 550 धार्मिक स्थलों की पहचान कर उन पर से अवैध कब्जा हटाया है। धामी ने कहा कि हमने लैंड जिहाद वाले घुसपैठियों से 10 हजार एकड़ से ज्यादा सरकारी भूमि मुक्त कराई है।

सीएम धामी कुमाऊं के दौरे पर रहे। इस दौरान हल्द्वानी और काठगोदाम पहुंचे। इन कार्यक्रमों में सीएम धामी ने देवभूमि की डेमोग्राफी चेंज को लेकर गहरी चिंता जताई है। सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत पर आंच नहीं आने दी जाएगी। हम यहां के मूल निवासियों के मन में असुरक्षा का भाव नहीं पनपने देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के अंदर अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आज हमारे पहाड़ों में ऐसे-ऐसे स्थानों पर जहां डेमोग्राफी चेंज करने वालों का कोई अस्तित्व नहीं था, वहां भी जेहाद पसंद लोग आकर बस गए हैं।। ऐसे लोग यहां का मूल निवासी होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे लोगों द्वारा देवभूमि की डेमोग्राफी खराब की जा रही है।
इस पर के सुनियोजित खिलवाड़ किए जा रहे हैं। हमारी संस्कृति से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने लैंड जिहाद वाले घुसपैठियों से 10 हजार एकड़ से ज्यादा सरकारी भूमि मुक्त कराई है। हम इसके साथ-साथ हमारी बहन-बेटियों के साथ भी खिलवाड़ नहीं होने देंगे। हमने लव जिहाद और थूक जिहाद को रोकने का काम भी कर रहे हैं। हम ऐसी विकृत मानसिक गतिविधियों को देवभूमि में नहीं चलने देंगे।
सीएम धामी ने कहा कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में दंगाइयों ने कानून हाथ में लिया था। मुझे याद है जब हमारे पुलिस-प्रशासन पर हमला हुआ। तब हमने तय किया कि इस दंगे की राजनीति करने वालों को सबक सिखाएंगे। दंगा करने वालों के खिलाफ ऐसा कानून बनाया कि अगर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान होगा तो उसी दंगाई से वसूली होगी।












Click it and Unblock the Notifications