नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले उत्तराखंड के सीएम धामी, जानिए क्या हुई बात

दिल्ली दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से उत्तराखंड में दिसंबर माह में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मेलन, जोशीमठ आपदा सहित राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

CM PUSHKAR Dhami met Union Home Minister Amit Shah in New Delhi, know what happened

मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट और नवंबर में आपदा प्रबंधन पर आयोजित होने वाले छठे वैश्विक सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध भी किया। सीएम धामी ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मेलन में निवेशकों को निमंत्रण देने के लिए दिल्ली दौरे पर हैं। बुधवार को सीएम धामी ने रोड शो भी किया। इस बीच धामी की उपस्थिति में बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं से 19385 करोड रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

जिन संस्थाओं से इस अवसर पर एमओयू हस्ताक्षरित किए गए उनमें जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी से 15000 करोड रुपए तथा यथार्थ हॉस्पिटल ने चिकित्सा में, डीएस ग्रुप फ़ूड प्रोसेसिंग में, डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने इलोक्ट्रॉनिक विनिर्माण तथा रेडिशन ग्रुप ने होटल व रिसोर्ट में ओबरोय ग्रुप, एस एल एम जी ने वेलनेस में, कोमयूस्म, TWI , BSS ने कुल 4385 करोड़ रूपये के एमओयू किये।

एम ओ यू हस्ताक्षरित होने वाले संस्थानों में जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी रिन्यूएबल एनर्जी, यथार्थ हॉस्पिटल चिकित्सा, ओबेरॉय ग्रुप हॉस्पिटैलिटी इन्वेस्टमेंट, एस एल एम जी वेलनेस, डी एस ग्रुप फूड प्रोसेसिंग, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण तथा रेडिएशन ग्रुप होटल तथा रिसोर्ट के क्षेत्र, में निवेश करेंगे। इससे प्रदेश में हजारों लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री 7 अक्टूबर को प्रदेश में टिहरी जनपद के नरेन्द्र नगर में आयोजित होने वाले सर्किल जोनल कांउसिंलिंग (मध्य क्षेत्रीय परिषद) की बैठक में शामिल हो सकते हैं। इसको लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+