Uttarakhand News: सीएम धामी ने हल्द्वानी में वनाग्नि की रोकथाम और पेयजल व्यवस्था को लेकर ली बैठक, कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में वनाग्नि की रोकथाम और पेयजल व्यवस्था को लेकर बैठक ली है। इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को वनाग्नि से निपटने के लिए धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आग लगने पर जिलाधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए प्रभावित वन क्षेत्र पहुंचकर सामंजस्य के साथ आग पर काबू पाने में अपना सहयोग दें। सभी अधिकारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही वनाग्नि को रोकने के लिए स्थानीय संगठनों, स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर जनजागरुकता फैलाने और जंगलों में आग लगाने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हल्द्वानी में वनाग्नि की रोकथाम व पेयजल व्यवस्था के संबंध में बैठक के दौरान अधिकारियों को वनाग्नि से निपटने के लिए धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए। आग लगने पर जिलाधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए प्रभावित वन क्षेत्र पहुंचकर सामंजस्य के साथ आग पर काबू पाने में अपना सहयोग दें। सभी अधिकारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही वनाग्नि को रोकने के लिए स्थानीय संगठनों, स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर जनजागरुकता फैलाने और जंगलों में आग लगाने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। वनाग्नि रोकने में सहयोग कर रहे ग्रामीणों को चिन्हित कर वन विभाग द्वारा सम्मानित भी किया जाए।अधिकारीगण ग्रीष्मकाल में पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने के साथ ही टैंकरों से जलापूर्ति व पेयजल लाइनों की समुचित मरम्मत सुनिश्चित करें।'

cm dhami

आपको बता दें कि उत्तराखंड के जंगलों में लगी आज भीषण हो गई है। वहीं कुमाऊं में जंगल धड़क रहे हैं। आग की घटनाएं लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में एक दो नहीं बल्कि कुमाऊं के जंगलों में 26 जगह पर आग लगी है। प्रदेश में 31 जगह पर आग लगने की घटना हुई है। इसमें सर्वाधिक आग लगने की घटना कुमाऊं में 26 स्थान पर हुई है। गढ़वाल मंडल में कोई भी घटना नहीं हुई है। जबकि वन्य जीव क्षेत्र में पांच स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई है। इन घटनाओं में करीब 34 हैकटेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।

उत्तराखंड के नैनीताल में आसपास के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए सरकार ने एयरफोर्स के एमआई 17 हेलीकॉप्टर लगा दिया है। हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरा और पाइंस क्षेत्रों में आग बुझाई। इससे पहले भी वर्ष 2019 और 2021 में अनियंत्रित वनाग्नि के चलते एमआई 17 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+