CM Dhami का राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों को बड़ा तोहफा, पेंशन में इजाफा, जानिए किसकी कितनी बढ़ाई
CM Dhami उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम धामी ने राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन बढाये जाने का अनुमोदन किया है। राज्य आदोलन के दौरान शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन प्रतिमाह 3 हजार से बढ़ाकर 5500 रूपये प्रतिमाह कर दिया है।
इसके साथ ही विकलांग होकर पूर्णत शय्याग्रस्त हुए राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रूपये प्रतिमाह, आंदोलन के दौरान 7 दिन जेल गये अथवा घायल हुए राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 6 हजार से बढ़ाकर 7 हजार तथा अन्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 4500 से बढ़ाकर 5500 का अनुमोदन किया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बलिदानी राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों की सम्मान पेंशन तीन हजार रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये करने, घायल आंदोलनकारियों को छह हजार से बढ़ाकर सात हजार रुपये पेंशन देने और शैय्या ग्रस्त दो अंदोलनकारियों की पेंशन 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की घोषणा की थी।
- मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं के विकास आदि के लिए 397.39 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
- चमोली के अन्तर्गत विकास खण्ड नन्दानगर पार्किंग के निर्माण किये जाने हेतु 3.20 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन।
- विश्व बैंक सहायतित परियोजना, यू-प्रिपेयर को अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व मद में ₹ 30.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन।
- पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में नगर पंचायत चमियाला में सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम व एल०ई०डी० लाईटों की स्थापना हेतु ₹ 3.07 करोड, जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2005-26 की चतुर्थ त्रैमासिक किश्त ₹ 79.09 करोड की धनराशि संबंधित जिला पंचायत को आवंटित किये जाने का अनुमोदन।
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 अध्ययनरत एवं नवीन प्रवेशित बच्चों के प्रतिपूर्ति व्यय हेतु 178 करोड की धनराशि
- हरिद्वार सर कॉरिडोर परियोजना के अन्तर्गत सतीकुंड पुनर्विकास योजना हेतु ₹10 करोड की धनराशि स्वीकृत अल्मोडा में ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक निर्माण एवं ऑटोमेशन आदि कार्यों हेतु ₹ 1.53 करोड की धनराशि












Click it and Unblock the Notifications