उत्तराखंड राजभवन में लगी पुष्प प्रदर्शनी को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में लगाई गई आकर्षक पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रतिभागियों से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के राज्यपाल गुरुमीत सिंह से मुलाकात कर उन्हें वसन्तोत्सव की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री धामी ने पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए खूब सहारहना की। उन्होंने कहा पुष्पों का सौन्दर्य मानसिक शांति देता है। पर्यावरण को स्वच्छता प्रदान करता है। उन्होंने कहा पुष्पों का सौंदर्य मानसिक शांति के साथ पर्यावरण की स्वच्छता का संदेश देता है।
उन्होंने कहा उत्तराखंड विभिन्न प्रकार के पुष्पों के लिए भी उत्तराखंड की पहचान रही है। इस अवसर पर स्कूली छात्रों द्वारा तैयार की गई पेन्टिंग की सराहना की। प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों से मुख्यमंत्री धामी ने बात की।












Click it and Unblock the Notifications