Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम की यात्रा में कितना खर्च आएगा? जानिए गाड़ी से लेकर होटल तक की पूरी डिटेल
यहां आपको दिल्ली से गंगोत्री धाम की यात्रा के बारे में जानकारी दे रहे हैं। दिल्ली से गंगोत्री धाम की दूरी करीब 550 किमी का है। दिल्ली से सीधे कार से गंगोत्री पहुंचना चाहते हैं तो कुल खर्चा करीब 16 से 18 हजार रुपए आएगा।

22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। अगर आप भी यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। यहां आपको यात्रा में सफर से लेकर बजट तक की पूरी जानकारी मिल जाएगी। यहां हम आपको दिल्ली से गंगोत्री धाम की यात्रा के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
दिल्ली से देहरादून या हरिद्वार ट्रेन से सफर कर सकते हैं
दिल्ली से गंगोत्री धाम की दूरी करीब 550 किमी का है। पहले आपको दिल्ली से देहरादून आना होगा। अगर आप दिल्ली से सीधे कार से गंगोत्री पहुंचना चाहते हैं तो कुल खर्चा करीब 16 से 18 हजार रुपए आएगा। इसके साथ ही दूसरा विकल्प पहले दिल्ली से देहरादून या हरिद्वार ट्रेन से सफर कर सकते हैं। हरिद्वार या देहरादून से आपको कार से ही सफर करना होगा। यहां से रोडवेज और विश्वनाथ सेवा के साथ ही दूसरी बसें और टैक्सी की सेवा भी मिल जाएगी। इसके बाद आपको पहले उत्तरकाशी पहुंचना होगा। रास्ते में उत्तरकाशी, नेताला, हर्षिल, धराली या गंगोत्री धाम में रात्रि विश्राम किया जा सकता है। इन सभी रुट पर औसतन होटल का एक रात का किराया 2 हजार से 3 हजार रुपए तक है।
होम स्टे होटल से थोड़ा सस्ता पड़ता
आप इन जगहों पर होम स्टे का आनंद भी उठा सकते हैं। होम स्टे होटल से थोड़ा सस्ता पड़ता है। जो कि 500 से 1 हजार रुपए का फर्क पड़ेगा। दिल्ली से गंगोत्री का सफर दो दिन में आसानी से पूरा किया जा सकता है। उत्तरकाशी तक आपको मौसम सामान्य मिलेगा लेकिन इसके बाद मौसम ठंडा मिलेगा। ऐसे में जरुरी है कि गर्म कपड़े अपने बैग में जरुर रखें। अगर आपको बीपी, शुगर, दमा या दूसरी कोई गंभीर बीमारी है तो अपनी दवाइयां जरुर साथ रखें। साथ ही डॉक्टर की परामर्श के बाद ही यात्रा करें। यात्रा के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराएं। ये यात्रा आप अप्रैल से दिवाली तक कर सकते हैं, जब तक कपाट बंद न हो। इसमें जो भी जानकारी है वो स्थानीय व्यापारियों से बातचीत के आधार पर हो एक परिवार का खर्चा औसतन बताया गया है।
महत्वपूर्ण बिंदु-
- दिल्ली से गंगोत्री धाम की दूरी करीब 550 किमी
- कार से कुल खर्चा करीब 16 से 18 हजार रुपए
- उत्तरकाशी, नेताला, हर्षिल, धराली या गंगोत्री धाम में कर सकते हैं रात्रि विश्राम
- होटल का एक रात का किराया 2 हजार से 3 हजार रुपए तक एक बेड रुम
- खाने के ढ़ाबे, रेस्टोरेंट और होटल रास्ते में हर जगह उपलब्ध मिलेंगे।
- होम स्टे में रुककर भी पहाड़ की संस्कृति का आनंद ले सकते हैं।
- उत्तरकाशी से लेकर गंगोत्री के बीच कई होम स्टे हैं।
- इनका किराया 1500 से 2 हजार रुपए तक है। जहां घर का बना हुआ खाना मिलेगा।
- होम स्टे की जानकारी https://uttarakhandtourism.gov.in/homestay/ से हासिल की जा सकती है।
- उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट https://uttarakhandtourism.gov.in/ से भी जानकारी हासिल की जा सकती है।
इस तरह कराएं रजिस्ट्रेशन-
वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऐप touristcareuttrakhand पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। वॉट्सएप के जरिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वॉट्सऐप नंबर 91-8394833833 पर (Yatra टाइप करें)। श्रद्धालु टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications