यूट्यूबर और रील्स बनाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, चार धाम यात्रा में मोबाइल को लेकर भी जारी हुआ ये आदेश
चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी और रील्स बनाने पर रोक लगा दी गई है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में दिशा -निर्देश जारी करते हुए कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा को लेकर कहा कि बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं। इस दौरान कई लोग ऐसे भी पहुंच रहे जो आस्था नहीं बल्कि केवल घूमने के लिए आ रहे हैं और उनकी कुछ हरकतों की वजह से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है।
कहा कि इस बात का विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि यहां आस्था को कोई ठेस न पहुंचाया। धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित की जा रही है, जिसमें सभी राज्यों से काफी अधिक संख्या में तीर्थयात्री दर्शन के लिए आ रहे हैं।
राज्य सरकार द्वारा तीर्थयात्रियों को सुव्यवस्थित रूप से दर्शन कराये जाने के लिए व्यवस्था बनायी गयी है। सीएस ने कहा कि कुछ व्यक्तियों द्वारा मंदिर परिसर में सोशल मीडिया के लिए वीडियोग्राफी / Reels बनायी जा रही है, जिससे वीडियोग्राफी को देखने के लिए मंदिर परिसर में एक स्थान पर भीड़ एकत्र होने के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में असुविधा हो रही है।
ऐसे श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए चारोधामों में मन्दिर परिसर की 50 मी० की परिधि में सोशल मीडिया के लिए वीडियोग्राफी / Reels बनाये जाना पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जाना सुनिश्चित करें।
सरकार चार धाम में व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाने में जुटी है। बीते कुछ दिनों से धामों में रील बनाने और यूट्यूबर की भीड़ से भी स्थानीय लोग और पुरोहित नाराजगी जता चुके हैं। इसको देखते अब सरकार ने मोबाइल को लेकर गाइडलाइन जारी की है।












Click it and Unblock the Notifications