Char dham yatra जानिए कब खुलेंगे चार धाम यात्रा के कपाट, इस दिन तय होगा मुहूर्त, ये है परंपरा

Char dham yatra चार धाम यात्रा 2024 को लेकर फरवरी माह से ही तैयारियां शुरू हो जाएंगी। जब कपाट खुलने की तिथि भी तय हो जाएगी। बता दें कि बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथ बसंत पंचमी और केदारनाथ की तिथि महाशिवरात्रि को तय होगी। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया को खोले जाते हैं।

 Char Dham Yatra badrinath kedarmath gangotri yamunotri Know when doors open auspicious time decided on this day, this is the tradition

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के लिए सरकार की ओर से पहले ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। 2023 की चार धाम यात्रा ने कई कीर्तिमान स्थापित किए। अब 2024 में भी यात्रा को सही तरह से चलाने के​ लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। चार धाम यात्रा की शुरूआत कपाट खुलने के साथ ही हो जाएगी।

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी(14 फरवरी) को नरेंद्रनगर राजमहल में विधि-विधान पंचांग गणना के बाद तय होगी। जिसके बाद कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की जाएगी। 14 फरवरी को सुबह दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हो जाएगा। इसी दिन तेल कलश यात्रा की भी तिथि तय की जाएगी।

डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी भगवान बदरीविशाल के अभिषेक के लिए प्रयुक्त होने वाले तेलकलश को योग बदरी पांडुकेश्वर व श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पूजा के बाद 14 फरवरी को राजमहल के सुपुर्द करेंगे।

इसी तरह केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शुक्रवार आठ मार्च शिवरात्रि के अवसर पर पंच केदार गद्दस्थल ओकारेश्वर मंदिर उखीमठ( रूद्रप्रयाग) में विधि-विधान पंचांग गणना पश्चात तय होगी। इसी दिन केदारनाथ भगवान के पंचमुखी भोगमूर्ति के केदारनाथ धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हो जाएगा।

इस बार अक्षय तृतीया शुक्रवार 10 मई को है। जब परंपरागत रूप से गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाते हैं। अप्रैल में विधि विधान से गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खोलने की तिथि व मुर्हुत तय होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+