Char dham yatra 2025: 21 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, केदारनाथ को लेकर जबरदस्त क्रेज,जून में पकड़ी रफ्तार
Char dham yatra 2025: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को एक माह से अधिक समय हो गया है। इस दौरान 21 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। इस साल भी केदारनाथ धाम को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
अब तक 7 लाख 91 हजार 179 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। बुधवार 4 जून को 24 हजार 374 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे। केदारनाथ में बर्फबारी और बारिश के बीच भी भक्तों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहे है।

5 लाख 80 हजार 240 श्रद्धालु वैकुंठ धाम बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। बुधवार 4 जून को 19 हजार 18 भक्तों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। 30 अप्रैल को सबसे पहले चार धाम यात्रा के शुरू होते ही गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, तब से 4 जून 3 लाख 71 हजार 760 श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचे।
बुधवार 4 जून को 11 हजार 714 श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचे और मां यमुना के दर्शन किए। गंगोत्री में अब तक 3 लाख 61 हजार 786 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बुधवार 4 जून को 9 हजार 188 श्रद्धालु गंगोत्री धाम के दर्शन करने पहुंचे थे।
सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की यात्रा भी चारधाम यात्रा के साथ ही चल रही है। चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के लिए अब तक 36 हजार 491 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। हेमकुंड साहिब में इन दिनों बर्फ भी गिर रही है। इसके बावजूद बुधवार 4 जून को यहां 8 हजार 185 श्रद्धुलाओं ने दर्शन किए। 31 मई तक 18 लाख 56 हजार 686 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए थे। जून महीने के शुरुआती 4 दिनों में ही ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं।
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा-
- एक माह से अधिक समय 21 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
- केदारनाथ धाम अब तक 7 लाख 91 हजार 179 श्रद्धालु कर चुके दर्शन
- बद्रीनाथ धाम 5 लाख 80 हजार 240 ने किए दर्शन
- यमुनोत्री धाम 3 लाख 71 हजार 760 श्रद्धालु पहुंचे
- गंगोत्री में 3 लाख 61 हजार 786 ने किए दर्शन
- हेमकुंड साहिब के 36 हजार 491 श्रद्धालु












Click it and Unblock the Notifications