Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Char dham yatra 2023: 45 दिनों में अब तक 119 तीर्थयात्रियों की मौत, ये बताई जा रही वजह

चार धाम यात्रा में 45 दिनों में 119 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। मौतों की वजह खराब मौसम, ठंड, हार्टअटैक और दूसरी बीमारियां बताई जा रही है। इस दौरान 20 लाख श्रद्वालु दर्शन कर चुके हैं।

Char dham yatra 2023: 119 pilgrims died in 45 days kedarnath 58 pilgrims badrinath reason weather

चार धाम यात्रा में 45 दिनों में अब तक 119 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। मौतों की वजह खराब मौसम, ठंड, हार्टअटैक और दूसरी बीमारियां बताई जा रही है। इस दौरान 20 लाख श्रद्वालु दर्शन कर चुके हैं।

58 तीर्थयात्रियों की मौत केदारनाथ यात्रा के दौरान हुई

उत्तरा​खंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा 22 मई से संचा​लित हो रही है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम के लिए यात्रा चल रही है। इस तरह से अब तक यात्रा को 45 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान मौत का आंकड़ा 119 पहुंच गया है। इनमें से 58 तीर्थयात्रियों की मौत केदारनाथ यात्रा के दौरान हुई है। जबकि करीब 2.1 लाख यात्रियों को स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से मेडिकल सहायता भी दी जा चुकी है। चार धाम यात्रा में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इतना ही नहीं इस बार यात्रा खुलते ही जमकर बर्फबारी हुई है। जिससे यात्रियों को यात्रा करने में मुश्किलें भी आई है।

हार्ट अटैक और सांस संबंधी बीमारियों को मौतों की वजह

कड़ाके की ठंड हार्ट अटैक और सांस संबंधी बीमारियों को मौतों की वजह मानी जा रही है। इसके साथ ही इस बार यात्रा करना श्रद्वालुओं के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल हो रहा है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर अब तक 634 तीर्थयात्री चोटिल हो चुके हैं, जबकि 19 घोड़ा-खच्चर की फिसलने से मौत हुई। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 470 तीर्थयात्री चोटिल हुए हैं। यहां 21 घोड़ा-खच्चर की भी मौत हुई है। जिनमें अधिकांश बीमारी के कारण मरे। हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर 20 से अधिक तीर्थयात्री फिसलने और हिमखंड की चपेट में आने से घायल हुए हैं। यहां एक महिला श्रद्धालु की हिमखंड की चपेट में आने से मौत हुई है।

Recommended Video

    Adi Kailash मार्ग पर भूस्खलन में फंसे यात्रियों का SDRF ने किया रेस्क्यू | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+