Chandra Grahan 2023: चारों धामों के कपाट कल शाम चार बजे किए जाएंगे बंद, रविवार को होगी पूजा अर्चना

शनिवार को चंद्रग्रहण के चलते चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए जाएंगे। जो कि 29 अक्टूबर रविवार को सुबह खोले जाएंगे। इस दौरान धामों में किसी तरह की पूजा अर्चना नहीं होगी। साथ ही भक्तों को भी दर्शन नहीं हो पाएंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर बंद रहेंगे।

 Chandra Grahan 2023 doors of char Dham will closed tomorrow at 4 pm, worship will be held on Sunday.

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि ग्रहण 28 अक्तूबर को रात एक बजकर चार मिनट से लगेगा। इसे नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण मंदिरों को बंद किया जाएगा। 29 अक्तूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे और महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी पूजाएं संपन्न होंगी।

शनिवार को 11 बजे राजभोग लगेगा व मंदिर की सफाई होगी। दो बजे तक मंदिर बंद रहेगा। ठसके बाद दोपहर दो बजे दोबारा मंदिर को खोला जाएगा और सांयकालीन आरती होगी। इसके बाद चार बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी इस दौरान बंद रखे जाएंगे, जो कि अगले दिन रविवार को खोले जाएंगे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अनुसार शनिवार शाम चार से सवा चार बजे के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। चंद्रग्रहण के बाद कपाट सीधे अगले दिन तड़के सुबह चार बजे खोले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+