हेमकुंड साहिब और पौराणिक लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, टूटा ये रिकॉर्ड
सिख धर्म की आस्था का केंद्र हेमकुंड साहिब एवं पौराणिक लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद हो गए है।। आज दोपहर 1:30 बजे विधिवत रूप से कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। 25 मई से शुरू हुई यात्रा इस सीज़न में 2,75,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
चार धाम यात्रा में हेमकुंड साहिब यात्रा का विशेष महत्व है। ऐसे में यात्रा का सफल समापन होने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 22 अक्टूबर को गंगोत्री धाम, 23 अक्टूबर को यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने हैं। इसके बाद 25 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट बंद होते ही यात्रा का समापन होगा।

हिमालय की गोद में, 15,000 फीट से अधिक की ऊँचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब एवं पौराणिक लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। यह धार्मिक केंद्र केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि हिन्दू-सिख आस्था के अटूट संकल्प का प्रतीक है। इस वर्ष 25 मई से आरंभ हुई हेमकुंड साहिब यात्रा ने श्रद्धालुओं की संख्या का पिछला सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। इस सीज़न में 2,75,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
कपाट बंद होने के पवित्र क्षण पर, गोविंद धाम (घांघरिया) से रागियों सहित 4 हजार श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब पहुंचे। खुशनुमा मौसम और बर्फ से ढकी सप्तश्रृंग घाटी के दिव्य नज़ारे के बीच, अमृतसरी रागी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन और सुखमणि साहिब पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद अंतिम अरदास के साथ कपाट बंद कर दिए गए। इस भावुक अवसर पर सेना के बैंड की मधुर और गौरवशाली धुनों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा, जो शौर्य और आध्यात्मिकता के संगम को प्रदर्शित करता है।
रिकॉर्ड-तोड़ भीड़, बर्फबारी, कड़कती ठंड और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद एसपी चमोली सर्वेश पंवार के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में, जवानों ने बर्फबारी, कड़कती ठंड और बारिश जैसी हर चुनौती का सामना किया। चमोली पुलिस और SDRF की सतत निगरानी, त्वरित प्रतिक्रिया और तत्परता ने दुर्गम रास्ते को भी सरल और सुरक्षित बना दिया। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा और वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने विशेष रूप से थानाध्यक्ष गोविन्दघाट विनोद रावत और चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह की मुस्तैदी, तत्परता और कुशल प्रबंधन की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications