Chamoli Cloudburst: टूनरी गदेरे में आधी रात बादल फटने से भारी तबाही, थराली आपदा से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Chamoli Cloudburst update: चमोली जिले के थराली में देर रात बादल फटने की घटना ने जमकर तबाही मचाई है। सुबह से ही प्रशासन और रेस्क्यू टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं। अब तक आपदा में एक युवती समेत दो लोगों के लापता होने की खबर है। इस बीच चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी समेत सभी रेस्क्यू टीमें ग्राउंड जीरो पर पहुंच गई हैं।
थराली तहसील क्षेत्र के टूनरी गदेरे में शुक्रवार देर रात बादल फटने से थराली बाजार और आसपास के क्षेत्र में भारी मलबा आ गया। मलबे की चपेट में आने से एसडीएम आवास सहित कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दुकानों में मलबा भर गया। कई वाहन भी मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

- एसडीआरएफ और एनडीआरफ की टीम आपदा क्षेत्र के लिए रवाना हो गई है। कर्णप्रयाग ग्वालदम सड़क को भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसे सुचारू करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने के कारण मलबे में दबने से एक युवती के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर उनके सुरक्षित व सकुशल होने की कामना की है।
- सीएम धामी ने चमोली जिले के जनप्रतिनिधियों से टेलीफोन पर वार्ता कर बादल फटने से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने आपदा पर गहरा दुःख जताते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से राहत और बचाव कार्यों में जिला प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया है।
- उन्होंने स्थानीय विधायक से वार्ता कर उनसे मौके पर रहकर राहत एवं बचाव कार्यो का भौतिक निरीक्षण करने की अपेक्षा की है.
- जिलाधिकारी संदीप तिवारी मौके पर मौजूद रहकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से जानकारी ली। हरमनी के पास मार्ग सुचारु कर दिया गया है।
- भारी बारिश को देखते हुए आज थराली, देवाल व नारायणबगड़ विकासखंड के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
- प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि थराली आपदा में राहत के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर तैनात कर दी गयी है।
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में 4 चिकित्सा अधिकारी, 6 स्टाफ नर्स, 1 फार्मासिस्ट, 1 ड्राइवर एम्बुलेंस , जीवन रक्षक औषधी सहित अलर्ट पर हैं।
- इसके अलावा 2-108 एम्बुलैंस एवं 2 विशेषज्ञ चिकित्साधिकारी की टीम एसडीएच कर्णप्रयाग से तैनाती की गई है। अतिरिक्त 1 चिकित्साधिकारी पीएचसी देवाल से तैनाती की गई है












Click it and Unblock the Notifications