चमोली हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगा 5 लाख का मुआवजा, गृह मंत्री ने सीएम धामी से ली जानकारी

उत्तराखंड के चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मृत्य हो गई और कई घायल हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के आश्रितों को 5 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये देने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड के चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मृत्य हो गई और कई घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही घटना के ​मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिए हैं।

Chamoli accident relatives deceased compensation of 5 lakhs, Home Minister amit shah call CM pushkar Dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के आश्रितों को 5 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को फोन कर चमोली हादसे की जानकारी ली है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है।

हादसे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि, चमोली में लोगों की मौत बेहद दुखद है। मैंने घटना की जानकारी जुटाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी से बात की है। प्रशासन घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहा है। मैं शोक संतप्त लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। परिवार और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+